Home समाचार कायनेटिक बाइक शो-रूम का शुभारंभ

कायनेटिक बाइक शो-रूम का शुभारंभ

73
0

पहले ही दिन लोगों ने खरीदने दिखाई रूचि
राजनांदगांव (दावा)
। शहर के अभिजात्य कालोनी कंचन बाग के प्रतिष्ठित नागरिक व युवा व्यवसायी सारंग पहाड़े द्वारा मोहारा रोड नंदई में बनाए गये नवीनतम कायनेटिक बाइक शो-रूम का भव्य शुभारंभ हुआ। धूमधाम के साथ उद्घाटित हुए इस शो-रूम का शुभारंभ शहर की महापौर हेमा देशमुख के हाथों फीता काट कर हुआ। महापौर श्रीमती देशमुख ने शहर में कायनेटिक बाइक के नये शो रूम के शुभारंभ होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पेट्रोल के दाम दिनों दिन बढ़ते जा रहे है। ऐसे महंगाई के समय लोगों के लिए कम खर्च व बगैर पेट्रोल डीजल के चलने वाले कायनेटिक बाइक लेकर आना निश्चय ही प्रंशसनीय कार्य है। इसके लिए उन्होंने शोरूम के संचालक पहाड़े जी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

शुभारंभ के अवसर पर विशेष अतिथि के तौर पर न.नि. सभापति हरिनारायण धकेता व कायनेटिक बाइक के रिजनल मैनेजर जसविन्दर सिंह सेठी, प्रकाश श्रीश्रीमाल, अशोक मोदी, सुशील महेश्वरी, विनय गोयल, टिकम पारख, कमलेश गुप्ता, दिलीप गोलछा, निखिल दास, विनय बिंदल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। श्रीराम आटो के संचालक श्री पहाड़े ने बताया कि उक्त बाइक के शुभारंभ के दिन ही ग्राहकों की भीड़ रही। लोग इस बाइक की कम खर्ची वाले सर्विस को देखकर इसे खरीदने में रूचि दिखा रहे है। पहले ही दिन ८-१० कायनेटिक बाइक देखते ही देखते बिक गई वही आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने उक्त बाइक को खरीदने एडवांस बुकिंग करवा ली है। कायनेटिक ग्रीन एनर्जी एंड पावर सोलूशन्स बाइक के अधिकृत विक्रेता श्री पहाड़े ने बताया कि उक्त कायनेटिक बाइक के दो मॉडल लांच हुए है। जिसमें एक कायनेटिक जूम है व दूसरा जिंग कायनेटिक है। उन्होंने उक्त बाइक का रेट 66 हजार से लेकर 77 हजार रूपये बताया।

श्री पहाड़े के अनुसार उक्त बाइक एक बार चार्ज होने से 100 मि.मी. चलती है। 3 घंटे में फूल चार्ज हो जाता है। उक्त कायनेटिक बाईक खासकर स्कूल, कालेज पढऩे वाले बच्चे व कामकाजी महिलाओं के लिए काफी उपयुक्त व सुविधाजनक है। इसलिए लोग पेट्रोल की बढ़ती कीमत की चिंता छोडक़र मात्र 10 पैसे प्रति किलोमीटर के खर्च वाली कायनेटिक इलेक्ट्रिकल बाइक से नाता जोडऩे इसे खरीदने के लिए सामने आ रहे है। श्रीराम आटो के संचालक व उक्त बाइक के अधिकृत विक्रेता श्री पहाड़े ने उनके नवीनतम प्रतिष्ठान के शुभारंभ अवसर पर पधारने वाले अतिथियों व सुधि ग्राहकों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here