राजनांदगांव (दावा)। शुक्रवार को जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक में जनप्रनिधियों ने जिले में बदहाल सडक़, बिजली कटौती, खनिज संपदाओं का अवैध खनन, बदहाल पेयजल व्यववस्था से लेकर अन्य मुद्दों पर चर्चा की। चर्चा के दौरान विभागों के अधिकारियों की लापरवाही सामने आई। इस मामले में अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर जमकर हंगामा हुआ।
इस दौरान खैरागढ़ क्षेत्र में सडक़ निर्माण में गड़बड़ी के मामले में ईई एके चौहान द्वारा गतल बयान बाजी की गई। इस दौरान जनप्रनिधियों में अधिकारी के बयानबाजी पर आक्रोश जताया और ईई एके चौहान को सदन में माफी मांगनी पड़ी। सदन में खैरागढ़ क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य प्रियंका ताम्रकार और जिला पंचायत अध्यक्ष गीता साहू ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र के बाघरेकसा में सडक़ निर्माण कार्य शुरु किए तीन माह हो चुका हैं नाली खोदकर बैंक के सामने चारभाठा सडक़ पर, मरकाकसा से जोब मार्ग अपूर्ण, किरर्गी से बुधूभरदा मार्ग अपूर्ण, कार्य में गुणवत्ता को लेकर जानकारी ली।
इस दौरान अधिकारी जवाब नहीं दे पाए। इसके अलावा कटेगाटोला से रायसिंग साल्हे सडक़ 6 माह मार्ग में खराब, पैरी अर्जुनी सिंगारपुर मार्ग जर्जर सडक़ निर्माण में गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए और मापदंड़ के अनुसार काम पूरा करने अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
खनिज विभाग को जमकर फटकार
इस दौरान जनप्रनिधियों ने सहकारिता विभाग खाद्य विभाग नेडगॉव (मानपुर) में खादय गोदाम की आवश्यकता की बात कही। जनप्रनिधियों ने जनवरी माह से अब तक आए आवेदनों की जानकारी ली और राशन दुकानों में सरकार की योजनाओं को फ्लैश लगाकर प्रचार करने का निर्देश दिया। इस दौरान खनिज विभाग मोहला मानपुर चौकी मैं अवैध उत्खनन पर प्रकरण दर्ज होने के बाद भी खनिज विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करने पर जमकर फटकार लगाकर चेतावनी दी गई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती तथा लो वोल्टेज की समस्या का मुद्दा भी छाया रहा मनमानी बिजली कटौती पर चिंता जताई।
साथ ही लो वोल्टेज की समस्या का निराकरण करने अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश भी विद्युत मंडल के अधिकारियों को दिए। बैठक में किसानों को सिंचाई विद्युत कनेक्शन शीघ्र देने की हिदायत भी दी गई।
पीएचई के अधिकारी पर बिफरे जनप्रतिनिधि
बैठक में जल प्रदाय योजना के तहत गांवों में पानी पहुंचाने के मामले में चर्चा हुई। इस दौरान पीएचई के ईई एसएन पाण्डेय द्वारा अंबागढ़ चौकी और डोंगरगांव क्षेत्र के 130 गांवों में इस योजना के तहत मोंगरा जलाशय से पानी देने की बात कही गई। इस दौरान सदस्यों ने योजना के रोड मैप की जानकारी मांगी। सदस्यों ने कहा कि मोंगरा जलाशय से वर्तमान में क्षेत्र के गावों में सिंचाई के अलावा पेयजल के लिए पानी आपूर्ति हो रही है। वहीं राजनांदगांव शहर को भी यहीं से पेयजल दिया जा रहा है। ऐसे में फिर से 130 गांव में यहां से पेयजल की आपूर्ति कहां से होगी। इस सवाल का ईई एसएन पांडेय द्वारा जवाब नहीं दिया गया। सदस्यों ने इस मामले में ईई श्री पाण्डेय को जमकर फटकार लगाई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू, उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, सांसद प्रतिनिधि भरत वर्मा, जिला पंचायत सीईओ लोकेश्वर चंद्राकर के अलावा जिला पंचायत के सभी सदस्य तथा अधिकारी, कर्मचारियों की मौजूद थे।
जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग उठी
जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू द्वारा सदन में राजनांदगांव जिले को सूखाग्रस्त करने की अपील का प्रस्ताव रखा गया, जिसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया। इस दौरान पीएचई विभाग को पाईप लाइन मेंटेनेंस की जानकारी देने निर्देश दिया। टीपानगढ़ में पानी टंकी से पानी सप्लाई नहीं हो रहा है। 440 गांवों को जल जीवन मिशन में जोड़ा गया हैं। नदी में पानी सप्लाई की जाएगी। सन 2023 तक पीएचई विभाग को सख्त निर्देशित किया गया। मोहला मानपुर में पानी की समस्या को लेकर ग्राम पंचायत मद से पेयजल हेतु शासन को प्रस्ताव भेजने सदन में पारित किया गया। पीएचई को निर्देश किया गया कि धीरी जल प्रदाय योजना की तरह जल जीवन मिशन का हश्र न हो, इस पर जोर देकर कार्य करने का निर्देश दिया गया।



