Home छत्तीसगढ़ अंजुम अल्वी ने स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव से की अस्पताल में आवश्यक उपकरणों...

अंजुम अल्वी ने स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव से की अस्पताल में आवश्यक उपकरणों की मांग

63
0


राजनांदगांव (दावा)। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजुम अलवी ने शहर के जिला अस्पताल एवं मेडिकल कालेज पेंंड्री हास्पिटल में आवश्यक उपकरणों के अभाव एवं मरीजों को हो रही दिक्कतें को देखते हुए उक्त उपकरणों की व्यवस्था हेतु स्वास्थ्य मंत्री टीएस. सिंहदेव से भेंट की।
श्री अल्वी ने स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव (बाबा) को लिखे पत्र में शहर के दोनों अस्पताल में डायलीसीस मशीन, इको मशीन, वेन्टीलेर, मशीन के अलावा न्यूरो सर्जन विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ सहित एम्बुलेंस की कमी की ओर उनका ध्यान आकर्षित किया है तथा इसकी शीघ्र ही उपलब्धता की मांग की है। साथ ही श्री अल्वी ने अस्पताल में शीघ्र ही निराश्रित वार्ड निर्माण का मांग के अलावा मेडिकल कालेज प्रारंभ होने के 6 साल बाद भी स्टाफ नर्स, वार्ड बॉय, आया व भृत्य जैसे पदों की भर्ती नहीं होने पर इन पदो की शीघ्र भर्ती की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here