खैरागढ : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय , प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा का कवर्धा प्रवास के दौरान नगर आगमन हुआ। जहाँ उन्होंने नवयुवक दुर्गा पंडाल नए बस स्टैंड पहुंचकर वहां पर विराजमान मां दुर्गा माताजी के दर्शन किए। तत्पश्चात उन्होंने प्रेस क्लब के संरक्षक भाई नित्य प्रकाश सिंह “डब्बू’ का जन्मदिन मनाया गया। जहां पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, भाजयुमो जिला मंत्री आयश सिंह बोनी, भाजयुमो जिला मंत्री अमन दीप सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष नरेन्द्रश्रीवास, हरप्रीत सिंह भाटिया ,नवीन कुमार साहू , बृजेश अग्रवाल, हेमू साहू,ठाकुर मनजीत सिंह एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।



