Home समाचार जेल भेजे गए 15 मवेशी तस्कर

जेल भेजे गए 15 मवेशी तस्कर

58
0

00 गौसेवकों ने आरोपियों को किया पुलिस के हवाले
00 कत्लखाना जाने से बच गई 42 पशुओं की जान

राजनांदगांव(दावा)। गातापार पुलिस ने मुढ़ीपार प्रधानपाठ बैराज जंगल के रास्ते से ४२ मवेशियों को पैदल हकालते हुए कट्टीपार ले जा रहे 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गत छह अक्टूबर की रात करीब दो बजे गातापार थाना अंतर्गत मुढ़ीपार प्रधानपाठ बैराज जंगल के रास्ते से ४२ मवेशियों को पैदल हकालते हुए कट्टीपार लेकर जा रहे १५ लोगों को गौसेवक दिलीप कुमार वर्मा व उसके साथी हरजीत सिंह, रूद्रसार सिंह एवं बजरंग दल के साथियों द्वारा पकडक़र रखा गया। उस दौरान कुछ तस्कर भाग निकले। फिर इसकी सूचना खैरागढ़ थाने में दी गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी पकड़े लोगों को थाने में लाकर पूछताछ की गई। साथ ही मवेशियों को गौशाला के सुपुर्द किया गया।

पकड़े गए पशु तस्करों के नाम इस प्रकार हैं- किशन साहू ३३ साल निवासी टोलागांव खैरागढ़, डोमेश मनगड़े ३२ साल पानगांव साल्हेकसा गोंदिया, गनीराम राउत ६० साल पानगांव साल्हेकसा गोंदिया, माधो सिरमौर ३५ साल खुर्सीपार थाना खैरागढ़, राजेश सूर्यवंशी ३२ साल घोटिया थाना खैरागढ़, देवसिंह सिन्हा ३४ साल मुढ़ीपार थाना गातापार, कपूरचंद सतनामी ४० साल घोटिया थाना खैरागढ़, जीवराखन निषाद ४५ साल मुढ़ीपार थाना खैरागढ़, मलेश बंधे ५० साल मुढ़ीपार थाना गातापार, राजू सिरमौर ४२ साल घोटिया थाना खैरागढ़, लक्ष्मण नेताम २४ साल घोटिया थाना खैरागढ़, बलराम गोड़ २२ साल खम्हरिया थाना साजा जिला बेमेतरा, मुकेश गोड़ २२ साल इटार थाना गातापार, प्रेमलाल मरई २३ साल मुढ़ीपार थाना गातापार, और जानी खान ४५ साल टिमकीकला थाना बहेला जिला बालाघाट हैं। इन सभी के खिलाफ छग पशु परिरक्षण अधिनियम २००४ की धारा ४, ६, १०, ११ एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा ११ ए के तहत अपराध दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षकजितेन्द्र डहरिया, एएसआई जयमल उइके, प्रधान आरक्षक डेजलाल माडले, संतोष मंडावी, रामेश्वर जंघेल, नीतेश ध्रुव, मनीष रावटे, तेजकुमार पटेल आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here