Home छत्तीसगढ़ जिला पंचायतअध्यक्ष गीता घासी साहू को जोशीलमती में सम्मानित किया

जिला पंचायतअध्यक्ष गीता घासी साहू को जोशीलमती में सम्मानित किया

119
0

हर महिला में माँ के ही रूप हैं जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू।।


ग्राम जोशीलमती में युवा सरगम सामाजिक संस्था एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में नवरात्रि के पावन पर्व के पंचमी के उपलक्ष में बस्तरिया जस जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू थी। आयोजक समिति द्वारा पुष्पगुच्छ, बैच ,शाल ,श्रीफल भेंटकर जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू को सम्मानित किया गया ।

जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने नवरात्रि पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति परंपरा को जीवंत रखने की जरूरत है संस्कृति और संस्कार को बढ़ावा देने की जरूरत है हर महिला माता का ही रूप है छत्तीसगढ़ ही नहीं है पूरे देश में माताओं को एक अलग स्थान है ।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती मुलेश्वरी श्याम सरपंच, विशिष्ट अतिथि घासी राम साहू महामंत्री जिला किसान मोर्चा ,तामेश्वर ग्राम पटेल ,भागवत साहू ग्राम अध्यक्ष, तामेश्वर साहू पंच ,डॉ चंद्राकर समाजसेवी, ताम्रज साहू पंच, रेमंद साहू ,यादव राम ,ग्वाला साहू, बलिराम चंद्रवंशी ,लखन साहू, राम कुमार साहू, चित्रांगन साहू, हिरेंद्र राम चंद्रवंशी ,टीकम साहू ,चेतन कोचे, विवेकानंद साहू, नुकेश साहू ,राजकुमार, भूपेंद्र गंजीर, राधे लाल पटेल, गोपाल साहू, रेखुराम ,धर्मेंद्र गंजीर, गुमान साहू ,पूरन यादव, रेवा राम यादव, महेंद्र साहू, चोवा राम, रोमेश, गुलशन अनेश उइके एवं समस्त ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here