जन संकल्प, पौधारोपण,शिव-गंगा आरती सहित भक्तिपूर्ण संगीत होंगे आयोजित
राजनांदगांव : पर्यावरण वाहिनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और सांसद संतोष पांडे की उपस्थिति में आज राजनांदगांव के मोहारा स्थित शिवनाथ तट में पर्यावरण तीर्थ प्रकल्प का शुभारंभ किया जाएगा।
गणेश शंकर मिश्रा के मार्गदर्शन में मोहारा शिवनाथ नदी के तट पर शाम चार बजे से आयोजित उक्त कार्यक्रम में प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत जन संकल्प, पीपल, बरगद और नीम प्रजाति के पौधों का रोपण, शिव-गंगा आरती सहित भक्तिपूर्ण गीत-संगीत का भी आयोजन किया जा रहा है। पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़ने की अपील की है। श्री यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम से सभी वर्ग और समुदाय को जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम अंतर्गत इच्छुक व्यक्तियों और संस्थाओं को पर्यावरण वाहिनी, पर्यावरण शिरोमणि और पर्यावरण संगवारी बनाया जा रहा है, जिसमें सभी वर्ग और समुदाय का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है।



