Home छत्तीसगढ़ गांधी चैक मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ

गांधी चैक मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ

49
0

राजनांदगांव – गांधीचैक ब्राम्हणपारा स्थित हनुमान मंदिर में प्रत्येक शनिवार की शाम को निश्चित समय में हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है। इस शनिवार 23 अक्टूबर को इसे भव्य बनाने का संकल्प लिया गया है।

कार्यक्रम समय शाम 7 बजे से निर्धारित किया गया है। इस तारतम्य में सभी धर्मप्रेमियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में इस हनुमान चालीसा पाठ में सम्मिलित हों।

हनुमान एकता मंच के संयोजक नीरज बाजपेयी ने बताया कि हमारा प्रयास इस चालीसा पाठ को पूरे देश में एक दिन, एक समय अर्थात् प्रत्येक शनिवार सायं 7 बजे से 8ः00 बजे के बीच (सुविधानुसार आधा घण्टा) आयोजित करने का है। हमारे संगठित होने में ही हमारी समस्त समस्याओं का समाधान है। अतः आइए इसे राष्ट्रव्यापी बनाए। इसे प्रत्येक मुहल्ले के हनुमान मंदिर में आयोजित करें। सभी माताएं, बहनें, युवा, बुजुर्ग एवं बच्चों से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर इस पावन कार्य में सहभागी बने। इस अभियान से जुड़ने हेतु संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here