सरकंडा क्षेत्र में युवक द्वारा लड़की को घुमाने के बहाने अपने साथ दोस्त के मकान में ले गया और और डरा धमका कर दुष्कर्म किया।
बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र की रहने वाली 15 साल की लड़की जो 10वीं कक्षा में पढ़ती है। सिविल लाइन क्षेत्र के 27 खोली रहने वाले युवक द्वारा उससे घूमने के बहाने दोस्त के घर ले गया। घर बंद कर उसे डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। बता दे की युवक लड़की का परिचित है और दूर का रिश्तेदार भी है। आरोपी सिविल लाइन क्षेत्र के 27 खोली स्थित आदर्श चौक निवासी रविंद्र सिंह ठाकुर के नाम से पहचाना गया है। शुक्रवार को जब लड़की स्कूल जाने निकली थी। तभी रविंद्र सिंह बाइक में आया और उसे घुमाने के बहाने बाइक पर बैठाकर ले गया। रविंद्र सिंह उसे अपने दोस्त के सूने मकान में ले गया, जहां उसने लड़की के साथ रेप किया। लड़की के विरोध करने पर उसने धमकी दी। साथ ही किसी को बताने पर बदनाम करने की भी धमकी देने लगा। फिर उसे घर के पास लाकर छोड़ दिया। लड़की अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

न्यायधानी में बढ़ रहा अपराध
घटना की जानकारी होने पर लड़की के परिजन उसे लेकर थाना पहुंचे। TI उत्तम साहू ने बताया कि पुलिस केस दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश कर रही थी। पुलिस की टीम ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। दरअसल सबको न्याय दिलाने वाला न्यायधानी बिलासपुर अब धीरे धीरे अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। छत्तीसगढ़ में अपराधों की मानो तो अधिकतम अपराध की घटना बिलासपुर या बिलासपुर के आसपास ही हो रहे है। प्रशासन कितना भी रोकना चाहे लेकिन अपराध काम होने का नाम ही नहीं ले रहा।


