सीएम साय व डिप्टी सीएम विजय शर्मा के मार्गदर्शन में सुलझा विवाद, अध्यक्ष व सभी सदस्यों ने जताई सहमति
मोहला (दावा)। जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में अध्यक्ष के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव सर्वसम्मति से वापस ले लिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के कुशल मार्गदर्शन व रचनात्मक सलाह पर विश्वास जताते हुए सभी सदस्यों ने आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कार्य करने का निर्णय लिया है।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ हुई उच्चस्तरीय चर्चा व बैठक के दौरान यह राजनीतिक गतिरोध समाप्त हुआ। बैठक में संगठन के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सभी पक्षों ने क्षेत्रहित को सर्वोपरि मानते हुए अविश्वास प्रस्ताव वापस लेने पर अपनी लिखित सहमति दर्ज कराई। इस सुलह वार्ता में जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप वर्मा, जिला भाजपा प्रभारी देवलाल ठाकुर, संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला भाजपा उपाध्यक्ष विजय जैन व श्रीमती रेणू टांडिया, वरिष्ठ भाजपा नेता मदन साहू व खोरबहरा यादव उपस्थित रहे। इसके साथ ही मंडल भाजपा अध्यक्ष सर्वश्री प्रकाश मिश्रा, कमल तापडय़िा, संदीप साहू, अमित श्रीवास्तव, आशीष द्विवेदी, चंदन उपाध्याय तथा जिला भाजपा कोषाध्यक्ष राजू जैन (गुजराती) प्रमुख रूप से शामिल रहे।
अध्यक्ष व इन सदस्यों ने जताई सहमति
विवाद सुलझने के बाद एकजुटता का संकल्प लेने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह सहित सदस्य नरसिंह भंडारी, श्रीमती रेखा कोठारी, भोजेश शाह, लखन कलामे, श्रीमती सविता शोरी, श्रीमती शांति त्रिपुरे एवं नेहरू रजक शामिल हैं। सभी ने एक स्वर में क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने की प्रतिबद्धता दोहराई।




