० महापौर मधुसूदन यादव की अध्यक्षता में होगा शुभारंभ, पदयात्रियों की सेवा व गरबा का भव्य आयोजन
० आयोजन समिति के अध्यक्ष बने भावेश अग्रवाल
राजनांदगांव (दावा)। संस्कारधानी के प्रसिद्ध संयुक्त सेवा पंडाल बागेश्वर धाम द्वारा माता की आराधना के महापर्व पर इस वर्ष ‘संस्कार सेवा नवरात्र महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष भावेश अग्रवाल एवं महिला अध्यक्ष मधु खंडेलवाल के मार्गदर्शन में पदयात्रियों व श्रद्धालुओं की सेवा के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव का विधिवत शुभारंभ 11 अक्टूबर को शाम 4 बजे महापौर मधुसूदन यादव की अध्यक्षता एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति में होगा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर में पदयात्रियों के विश्राम, खान-पान व चिकित्सा की विशेष व्यवस्था के साथ प्रतिदिन भजन-संकीर्तन, मंगल पाठ और संस्कारवान दिनचर्या से जुड़े सत्र आयोजित होंगे। वहीं महानवमी के पावन अवसर पर भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन होगा। जिसमें अनेक सामाजिक व स्वयंसेवी संस्थाएं सहभागी बनेंगी। महोत्सव के सुचारु संचालन के लिए विस्तृत कार्यकारिणी घोषित की गई है। जिसमें संरक्षक मंडल में डॉ. डी.सी. जैन, राकेश इंदूभूषण ठाकुर, गुरमुख दास वाधवा, हेमंत तिवारी, घनश्याम भूतड़ा, अशोक लोहिया, सुरेंद्र तिवारी एवं रामावतार जोशी। प्रमुख पदाधिकारी में अध्यक्ष भावेश अग्रवाल, संयोजक पंकज गुप्ता, राकेश ठाकुर, निकुंज सिंघल, संदेश जैन, सौरभ खंडेलवाल, योगेश साहू, सूरज गुप्ता, राहुल अग्रवाल व मयंक शर्मा। सचिव महेश शर्मा, सह-सचिव विकास गुप्ता, विनय साहू, राज गुप्ता, रितेश यादव तथा कोषाध्यक्ष गोल्डी गुप्ता बनाए गए हैं। उपाध्यक्ष आलोक बिंदल, राम ठक्कर, लोकेश अग्रवाल, अक्षय राव, अंशुल कसार व सुमित चौरसिया। विभाग प्रमुख में चिकित्सा प्रमुख डॉ. मिथिलेश शर्मा व डॉ. अनिमेष गांधी, प्रचार प्रमुख अशोक पांडे, सूरज बुद्धदेव व विक्की श्रीवास्तव, पद सेवा प्रमुख दिनेश अग्रवाल, कैलाश गुप्ता, मनीष यादव, अरविंद गुप्ता व सौरभ गुप्ता तथा स्वागत समिति में राजेश शर्मा, हरीश गांधी व अमलेन्दु हाजरा शामिल हैं।
महिला मोर्चा को विशेष जिम्मेदारी
महिला विंग की संरक्षक श्रीमती शारदा तिवारी, अध्यक्ष मधु खंडेलवाल, उपाध्यक्ष दीपा खंडेलवाल व पुष्पा यादव, सचिव प्रज्ञा गुप्ता तथा सह-सचिव मोना गोसाई मनोनीत की गई हैं। कार्यक्रम प्रभारी गीता पांडे व नीलू खंडेलवाल, स्वागत समिति में प्रतिभा खंडेलवाल, आरती गुप्ता व प्रीति गुप्ता, पद सेवा प्रभारी पम्पा सिन्हा, प्रेमा सोनकर, लता महोबिया व अंजू अहिरवाल और पूजा प्रभारी का दायित्व कांति मौर्य व यशोदा गुप्ता को सौंपा गया है। इसके अलावा 20 से अधिक वरिष्ठ महिलाओं को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।




