Home samachar राजकुमार शर्मा पुन : स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक, अनिमेष राय...

राजकुमार शर्मा पुन : स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक, अनिमेष राय बने सह संयोजक…

3

राजनांदगांव (दावा)। ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प और स्वदेशी भाव को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से स्वदेशी जागरण मंच की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक स्थानीय पुराने रेस्ट हाउस में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के आगामी कार्ययोजना, विस्तार और स्वदेशी चिंतन को समाज के अंतिम व्यक्ति तक ले जाने पर गहन मंथन किया गया। प्रांत सह संयोजक दिनेश पाटिल, मार्गदर्शक अजय तिवारी, दुर्ग संभाग संयोजक पोषण साहू एवं पूर्णकालिक कार्यकर्ता चिराग यादव की उपस्थिति में नवीन पदाधिकारियों की घोषणा की गई। सर्वसम्मति से राजकुमार शर्मा को पुन: जिला संयोजक और अनिमेष राय को सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत सह संयोजक दिनेश पाटिल ने कहा, स्वदेशी केवल वस्तुओं के उपयोग तक सीमित नहीं है। बल्कि यह एक सशक्त विचार है, जो भारत के स्वाभिमान और आर्थिक स्वतंत्रता का मूलमंत्र है। उन्होंने स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देकर समाज में स्वावलंबन की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

घोषित कार्यकारिणी के प्रमुख दायित्व
स्वावलंबी भारत अभियान के जिला समन्वयक राकेश इंदुभूषण ठाकुर, सह समन्वयक श्रीमती सुधा पवार, महिला कार्य प्रमुख में मोना गोसाई व संगीता शुक्ला, विचार विभाग में डॉ. कृष्ण कुमार द्विवेदी, संघर्ष वाहिनी प्रमुख में सुरेन्द्र पाल सिंह भाटिया, पर्यावरण प्रमुख में डॉ. ओमकार लाल श्रीवास्तव, कोष प्रमुख भावेश अग्रवाल, कार्यालय प्रमुख कांति मौर्य, संपर्क प्रमुख में भगवान झा, प्रचार प्रमुख अखिलेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ आयाम प्रमुख पं. सुनील बाजपेयी, पत्रिका प्रमुख फातिमा बी सोलंकी, युवा आयाम प्रमुख आकाश त्रिपाठी, राजीव दीक्षित विचार मंच हरीश गांधी एवं जिला इकाई दायित्व संयोजक श्रीमती रितु रायजादा एवं उनकी टोली आदि है। बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु प्रसाद साव, चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष कमलेश बैद, कैट अध्यक्ष राजू डागा सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रचार प्रमुख अखिलेश श्रीवास्तव ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here