Home छत्तीसगढ़ नगर के गणेश टेकरी पहाड़ी में मिला नरकंकाल …

नगर के गणेश टेकरी पहाड़ी में मिला नरकंकाल …

8

अंबागढ़ चौकी (दावा)। अंबागढ चौकी से चिल्हाटी मुख्य मार्ग में नगर के वार्ड 4 में स्थित गणेश टेकरी पहाडी में नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। नगरीय निकाय क्षेत्र में नरकंकाल मिलने से नगर में तरह तरह की चर्चाएं चल रही है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। नरकंकाल के समीप को सड़े गले कपड़े एवं एक एंड्राइड मोबाईल एवं एक जोड़ी चप्पल बरामद हुआ है। पुलिस नरकंकाल के समीप मिले इन वस्तुओं के आधार पर शिनाख्ती में जुटी हुई है।

नगर के वार्ड 4 में स्थित गणेश टेकरी पहाड़ी में पुलिस ने आज पहाडी के उपर एक वृक्ष के नीेचे नरकंकाल बरामद किया। कंकाल के उपर एक वृक्ष में एक भगवा रंग का गमछां भी लटका हुआ था। जबकि इसके नीचे कंकाल बरामद हुआ। इसे देखकर नगर में यह चर्चाए चल रही है की किसी अज्ञात युवक ने काफी समय पहले यंहा पर पेड में फासी लगाकर आत्महत्या की होगी। जबकि कुछ लोगो का मानना है की युवक की हत्या कर इसे पेड में लटका दिया गया होगा। बताया जाता है की इस पहाडी के आस पास आए दिन युवक युवतिया एवं नशापान करने वाले युवक घुमते पाए जाते है। कंकाल के समीप बरामद हुआ जींस, टीशर्ट एवं स्पोटर्स चप्पल को देखकर माना जा रहा है की यह कंकाल किसी युवक का ही होगा। घटनास्थल में पुलिस को एक एंड्राइड मोबाईल भी मिला है। मोबाईल बारिश में पडे रहने के कारण उपर से खराब हो चुकी है। पुलिस मोबाईल में मिले सिम से डाटा रिकवर कर कंकाल की शिनाख्ती एव पतासाजी में जुटी हुई है। पुलिस ने इस मामले में किसी भी संभावना से इंकार नही किया है। नरकंकाल की सुचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता पूर्वक मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी है। टीआई अश्वनी राठौर ने बताया की नगर में मिले नरकंकाल के मामले में पुलिस मर्ग कायम कर कंकाल की शिनाख्ती में जुटी हुई है। टीआई ने बताया की कंकाल को आज पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सको ने इसे मेडिकल कालेज भेजने का निर्देष दिया है।

जानकारी रहे की नगर में जिस स्थान एवं पहाड़ी पर नरकंकाल मिला है। उसी के एक किमी के दूरी में नगर के कई षैक्षणिक संस्थान एवं शासकीय महाविद्यालय भी स्थित है। और इन शिक्षण संस्थाओ के छात्र छात्राए एवं नशापान करने वाले युवक इस क्षेत्र में प्रतिदिन घुमते देखे जाते है। इसलिए नगर में कंकाल मिलने को लेकर कई तरह की चर्चाए हो रही है। इस क्षेत्र के निवासियो ने स्थानीय शासन प्रशासन से पहाडी एवं इसके पास के क्षेत्रो में घुमने वाले युवाओ एवं उनकी संदिग्ध गतिविधियो पर रोक लगाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here