Home samachar छुरिया देवी मंदिर की पहाडिय़ों में भालू की मौजूदगी, ग्रामीणों ने की...

छुरिया देवी मंदिर की पहाडिय़ों में भालू की मौजूदगी, ग्रामीणों ने की पुष्टि…

11

वन विभाग की अपील-सतर्क रहें, वन्यजीवों से बनाए रखें दूरी

मोहला (दावा)। स्थित प्रसिद्ध छुरिया देवी मंदिर की पहाडिय़ों में भालू देखे जाने की जानकारी सामने आई है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, तीन दिन पहले पहाड़ी क्षेत्र में भालू दिखाई दिया था। इसके बाद आसपास के ग्रामीणों और मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की जरूरत है। राहत की बात यह है कि अब तक भालू के कारण किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। वन विभाग ने ग्रामीणों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि भालू दिखाई देने पर उसके नजदीक जाने, उसे परेशान करने या छेड़छाड़ करने से बचें। जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से जाने से भी परहेज करें। विभाग ने लोगों से कहा है कि यदि किसी को भालू दिखाई देता है, तो इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें, ताकि आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जा सकें।

ग्रामीणों और श्रद्धालुओं
से विशेष अपील
छुरिया देवी मंदिर की पहाडिय़ों और आसपास के जंगलों में भालू की मौजूदगी की जानकारी को देखते हुए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here