Home samachar महरूम में नवदिवसीय श्री मीनाक्षी नवाहर्चन व दुर्गा पाठ का भव्य आयोजन,...

महरूम में नवदिवसीय श्री मीनाक्षी नवाहर्चन व दुर्गा पाठ का भव्य आयोजन, तीसरे दिन भी उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़.

11

छुरिया : जनपद पंचायत छुरिया के पूर्व सभापति किशुन साहू के गृह ग्राम महरूम स्थित निवास परिसर में नौ दिवसीय श्री मीनाक्षी नवाहर्चन एवं दुर्गा पाठ का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान का आज तीसरा दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस नवदिवसीय पाठ का विधि-विधान पूर्वक वाचन भाजपा महामंत्री पंडित अनंत तिवारी द्वारा किया जा रहा है, जिसमें सहयोगी के रूप में श्री काव्यांश मिश्रा अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

मंत्रोच्चार और दुर्गा सप्तशती के श्लोकों की गूंज से संपूर्ण महरूम गांव का वातावरण पूरी तरह धर्ममय और भक्तिरस से सराबोर हो उठा है। आयोजक किशुन साहू ने बताया कि क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना को लेकर इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। यह पाठ पूरे नौ दिनों तक निरंतर विधि-विधान से जारी रहेगा। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण और धर्मप्रेमी बंधु पूजा-अर्चना व दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here