Home samachar दीपावली की छुट्टी एक दिन बढ़ी : 11 नवंबर तक बंद रहेंगे...

दीपावली की छुट्टी एक दिन बढ़ी : 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल…

14

राजनांदगांव (दावा)। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब दीपवली की छुट्टी 6 से 11 नवंबर तक रहेगी। राज्य सरकार ने दीपावली की छुट्टी एक दिन बढ़ा दी है। अब प्रदेश के स्कूल 10 नवंबर की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने इस बात की घोषणा गुरुवार को की है। उल्लेखनीय है कि, दीपावली की छुट्टी एक दिन बढ़ाने की मांग कई जगहों से उठ रही थी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि, लगातार मिल रही मांगों को देखते हुए हमने यह फैसला लिया है। पहले स्कूल शिक्षा विभाग ने दीपावली पर 6 से 10 नवंबर तक पांच दिन का अवकाश घोषित किया था। अब इसे बढ़ाकर 11 नवंबर तक कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश का कैलेंडर जारी किया था। इसके तहत तीनों अवसरों पर कुल 15 दिन की छुट्टियां घोषित की गई थीं। अब दीपावली की छुट्टी एक दिन बढऩे से कुल घोषित अवकाश की अवधि 16 दिन हो जाएगी। दशहरा अवकाश- 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक (5 दिन), दीपावली अवकाश- 6 नवंबर से 11 नवंबर तक (अब 6 दिन), शीतकालीन अवकाश- 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक (5 दिन) रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here