Home Uncategorized चिकित्सा जगत में बड़ी सफलता : बिना सिर खोले नाक के रास्ते...

चिकित्सा जगत में बड़ी सफलता : बिना सिर खोले नाक के रास्ते निकाला गया पिट्यूटरी ट्यूमर, डॉ. कुलदीप सिंह ने की जटिल सर्जरी…

41

45 वर्षीय मरीज को मिली नई जिंदगी, आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में आधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीक से हुआ सफल ऑपरेशन

प्रत्येक शनिवार राजनांदगांव आरोग्यम क्लिनिक में परामर्श सेवाएं देते हैं डॉ. कुलदीप सिंह

राजनांदगांव (दावा)। चिकित्सा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के प्रयोग से जटिल से जटिल बीमारियों का इलाज अब और अधिक सुरक्षित व सुगम होता जा रहा है। ऐसा ही एक चुनौतीपूर्ण मामला सामने आया, जहाँ 45 वर्षीय मरीज के मस्तिष्क के अत्यंत संवेदनशील हिस्से में मौजूद पिट्यूटरी ट्यूमर को आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉ. कुलदीप सिंह और उनकी मेडिकल टीम ने बिना सिर खोले नाक के रास्ते सफलतापूर्वक बाहर निकाला। इस सफल सर्जरी से मरीज को नई उम्मीद और स्वस्थ जीवन मिला है।

डॉ. कुलदीप सिंह ने आधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीक(Transnasal transsphenoidal tumor E& cision)
का उपयोग करते हुए नाक के रास्ते सूक्ष्म उपकरणों की मदद से पिट्यूटरी क्षेत्र तक पहुंच बनाई।
इस उन्नत चिकित्सा पद्धति का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसमें पारंपरिक न्यूरोसर्जरी की तरह सिर की हड्डी काटने या चीरा लगाने की आवश्यकता नहीं होती, जिससे मरीज के आसपास के नाजुक तंत्रिका तंत्र को सुरक्षित रखते हुए तेजी से रिकवरी सुनिश्चित की जाती है।

अत्यंत संवेदनशील मानी जाती है पिट्यूटरी ग्रंथि की सर्जरी
पिट्यूटरी ग्रंथि मानव शरीर के विकास, मेटाबॉलिज्म तथा विभिन्न महत्वपूर्ण हार्मोनल गतिविधियों को नियंत्रित करती है। इस ग्रंथि के समीप ट्यूमर होने पर सर्जरी बेहद जोखिम भरी मानी जाती है। डॉ. कुलदीप सिंह के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने पूरी सतर्कता और उच्च विशेषज्ञता के साथ इस संवेदनशील हिस्से से ट्यूमर को सफलतापूर्वक हटाया।

परिजनों ने जताया आभार
सफल ऑपरेशन के उपरांत मरीज को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया, जहां उसकी स्थिति में निरंतर सुधार देखा गया। लंबे समय से चिंता में घिरे परिजनों ने सफल उपचार के बाद राहत की सांस ली और डॉ. कुलदीप सिंह सहित पूरी मेडिकल टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। चिकित्सकों के अनुसार ऐसे मामलों में ऑपरेशन के बाद नियमित फॉलोअप और हार्मोनल जांच अत्यंत आवश्यक होती है।

राजनांदगांव में हर शनिवार परामर्श सुविधा
क्षेत्र के मरीजों को उन्नत न्यूरोसर्जिकल परामर्श के लिए बाहर न भटकना पड़े, इसके लिए डॉ. कुलदीप सिंह प्रत्येक शनिवार को आरोग्यम सुपर स्पेशियलिटी क्लिनिक, राजनांदगांव में दोपहर 2.00 बजे से शाम 4 बजे तक अपनी नियमित सेवाएं प्रदान करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here