Home samachar ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की मंडल स्तरीय बैठक,...

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की मंडल स्तरीय बैठक, छन्नी साहू ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश…

17

0 पिपरिया, गोलबाजार और दाऊचौरा तीनों मंडलो की बैठक ली प्रभारी छन्नी साहू और शाहीद खान ने,
0 नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भी हुई चर्चा, कांग्रेस नेताओं ने एकजुट होकर जनता के बीच जाने का किया आह्वान,
(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ : ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत शहर कांग्रेस के व्दारा तीनों मंडलो पिपरिया, गोलबाजार और दाऊचौरा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।। बैठक में छुरिया विधानसभा की पूर्व विधायक छन्नी साहू एवं शाहिद भाई विशेष रूप से शामिल हुईं। उन्होंने अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए जनता के बीच पहुंचने तथा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई
कांग्रेस नेताओं ने संगठन की मजबूती, वार्ड स्तर पर जनसंपर्क और स्थानीय जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरुण भारद्वाज ने कहा कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी और एकजुटता के साथ मैदान में उतरेगा। जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना और उनका समाधान कराने के लिए संघर्ष करना हमारी प्राथमिकता है। कांग्रेस मजबूत संगठन और जनसमर्थन के दम पर चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है।
वहीं मंडल प्रभारी मनराखन देवांगन ने कहा कि दाऊचौरा मंडल के प्रत्येक वार्ड और बूथ तक संगठन को सक्रिय करना होगा। “वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मुहिम है। आगामी नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभानी होगी।
ये रहे उपस्थित
बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य निलांबर वर्मा,शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरूण भारद्वाज महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आरती महोबिया, नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन, गांधी राजपूत, डॉ श्रुति सिंह, डॉ यशेस सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीरा चोपड़ा, जितेन्द्र सिंह गौर, पूरन सारथी, रविन्द्र सिंह गहरवार,किशन रजक, सोनू ढीमर,खिलेंद्र नामदेव, सूर्यकांत यादव,जफर हुसैन, यतेन्द्र जीत सिंह”छोटू”, नदीम मेमन, मनोहर सेन, शेखर दास,राजा सोलंकी अजय देवांगन एवं शत्रुघ्न धृतलहरे, राजेश्वरी अग्रवाल, पूजा धुर्वे, पुरुषोत्तम वर्मा, रत्नेश सारथी केसव सारथी, आशोक सारथी, मनोज जैन, कमलेश सोनी,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।। बैठक में अभियान को व्यापक रूप देने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और आगामी नगरीय निकाय चुनाव के लिए संगठनात्मक तैयारियों को तेज करने का संकल्प लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here