Home samachar भजन-कीर्तन के बीच पदयात्रियों की सेवा में जुटी श्री राजपूत करणी सेना:...

भजन-कीर्तन के बीच पदयात्रियों की सेवा में जुटी श्री राजपूत करणी सेना: बागेश्वर धाम परिसर में लगाया सेवा पंडाल, वितरित किया स्वल्पाहार…

10

राजनांदगांव। आस्था और भक्ति के साथ संस्कारधानी की सड़कों से गुजर रहे पदयात्रियों की सेवा के लिए श्री राजपूत करणी सेना (कालवी विचारधारा) ने आगे आकर मिसाल पेश की है। संगठन द्वारा शहर के बागेश्वर धाम स्थित मंदिर परिसर में भव्य सेवा पंडाल लगाकर पदयात्रियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। भजन-कीर्तन और भक्तिमय माहौल के बीच संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पदयात्रियों को पोहा वितरित कर उनके सफर को सुगम बनाने में सहयोग दिया।

संस्कारधानी की पहचान ही सेवा और समर्पण: संजय बहादुर सिंह

इस अवसर पर श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष संजय बहादुर सिंह ने कहा कि संस्कारधानी राजनांदगांव अपने नाम के अनुरूप हर वर्ष पदयात्रियों की सेवा और सत्कार में समर्पित रहती है। यहां धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धा के साथ सेवा, सहयोग और आतिथ्य की अनूठी परंपरा देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर पदयात्रियों की सेवा करने का सुअवसर करणी सेना को प्राप्त हुआ है, जो पूरे संगठन के लिए अत्यंत सौभाग्य और गर्व का विषय है।

पूजा-अर्चना के साथ हुई सेवा कार्य की शुरुआत

सेवा कार्य का शुभारंभ बागेश्वर धाम मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। प्रदेश अध्यक्ष संजय बहादुर सिंह ने पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ देवालय में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात सभी सदस्यों ने कतारबद्ध होकर पदयात्रियों को गर्म स्वल्पाहार (पोहा) वितरित किया। पूरे आयोजन के दौरान गूंजते भजन-कीर्तन से परिसर का वातावरण पूरी तरह धर्ममय बना रहा।

ये रहे उपस्थित

इस पुनीत सेवा कार्य में संगठन के प्रदेश सहसचिव गोल्डी भदौरिया, जिला अध्यक्ष अमन बहादुर सिंह, अजय कुशवाहा, कपिल सिंह चौहान, अभिनव सिंह, चंदन सिंह, संतोष ठाकुर सहित करणी सेना के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here