Home samachar गौरीनगर की घटना संस्कारधानी के लिए अशोभनीय, दोषियों पर हो कठोरतम कार्रवाई...

गौरीनगर की घटना संस्कारधानी के लिए अशोभनीय, दोषियों पर हो कठोरतम कार्रवाई : अंजुम अल्वी…

17

राजनांदगांव (दावा)। जिला मुस्लिम विकास संगठन के पूर्व अध्यक्ष एवं आईबी ग्रुप (एबीस) के कार्यपालक निदेशक अंजुम अल्वी ने गौरीनगर में घटित गोवंश अवशेष प्रकरण की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह घृणित और अमानवीय कृत्य संस्कारधानी राजनांदगांव की पावन धरा और साझा संस्कृति के लिए अत्यंत अशोभनीय है। इसमें लिप्त कोई भी दोषी क्षमा योग्य नहीं है और संपूर्ण मुस्लिम समाज एकमत होकर प्रशासन से सभी आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की मांग करता है।

नांदगांव की माटी में पला व्यक्ति नहीं कर सकता ऐसा कृत्य
अंजुम अल्वी ने स्पष्ट किया कि संस्कारधानी की माटी और सद्भाव के माहौल में पला-बढ़ा मुस्लिम समाज का कोई भी व्यक्ति ऐसा कृत्य करने की सोच भी नहीं सकता। उन्होंने जामा मस्जिद के सदर हाजी रईस अहमद शकील एवं उनके साथियों द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपे गए ज्ञापन की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कदम शहर के आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का उत्कृष्ट उदाहरण है। पूरे देश में राजनांदगांव के कौमी एकता की मिसाल दी जाती है। भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए मुस्लिम समाज प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here