दशहरा उत्सव में आकाशीय रंगीन आतिशबाजी, जसगीत झांकी एवं रामलीला रहा आकर्षण का केन्द्र
बस स्टैन्ड मे रंगतरंग की प्रस्तुती देखने सैकडो दर्शक
विजयादशमी पर्व की रात्रि नगर की 46 वर्ष पुरानी दुर्गा पंडाल बस स्टैन्ड नवदुर्गोत्सव समिति द्वारा आयोजित छग लोक सांस्कृतिक मंच रंगतरंग कार्यक्रम का आनंद उठाने के लिए बस स्टैन्ड मे देर रात से सुबह तक सैकडो की संख्या में भीड जुटी रही। यंहा पर छालीवुड अभिनेत्री लोक कलाकार तारा साहू को देखने एवं सुनने के लिए रातभर दर्शकों की भीड उमडी रही। कार्यक्रम में जिला भाजपाध्यक्ष दिलीप वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी, मंडल अध्यक्ष आशीष द्विवेदी, भाजपा नेता राजेश गुजराती, ज्ञानचन्द्र कुम्भज, देवनारायण कुभकार मंडल महामंत्री चंदन उपाध्याय अतिथि के रूप में उपस्थित थे। आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष संदीप दुबे, दीनदयाल साहू, शत्रुहन पटेल, शेष यादव, सत्यम आदि ने उल्लेखनीय योगदान दिया।
अंबागढ़ चौकी (दावा)। विजयादशमी पर्व पर नगर में दशहरा उत्सव समिति द्वारा कालेज ग्राउंण्ड में तीस फीट रावण का दहन किया गया। परंपरानुसार प्रति वर्ष की तरह आयोजित दशहरा उत्सव में रंगीन आतिशबाजी, रामलीला व जसगीत झांकी हजारो की संख्या में जुटे नागरिको के लिया आकर्षण का केन्द्र रहा। इस वर्ष नगर में दशहरा उत्सव का केन्द्र कालेज ग्राउंण्ड रहा। एक ही स्थान में दशहरा उत्सव होने के कारण कालेज ग्रांउण्ड में शाम 6 बजे से भीड जुटनी शुरू हो गई थी। सांय 7 बजे से मंच में मोंगरा से आई जसगीत झांकी मंडली ने अपनी प्रस्तुती देनी शुरू की। प्रारंभ में दैवीय आराधना पर्व को ध्यान में रखते हुए दैवीय महिमा की जसगीत झांकी का प्रदर्शन हुआ। इसके बाद भगवान श्री राम की लीलाओ का रामलीला के माध्यम से मंचन हुआ। रावण दहन से पूर्व कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक छन्नी चंदू साहू व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी तथा विषेश अतिथि नगर पवटेल दामोदर शर्मा, व्यवसायी मुकेश अग्रवाल व दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारियो ने भगवान श्रीराम व माता सीता एवं भगवान लक्ष्मण व हनुमान की आरती उतार कर पूजा अर्चना की। इसके बाद दषहरा उत्सव समिति द्वारा आंधे घंटे तक कालेज मैदान में रंगारंग आतीशबाजी का प्रदर्शन किया।
एवं इसके बाद भगवान श्रीराम ने दशानन रावण के पुतले का दहन किया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के प्रमुख अजय अग्रवाल, राजू ठलाल, पार्षद शंकर निषाद, शमीमुद्यीन कुरैशी, बिटटु रब्बानी, पार्षद विनोद डेहरिया, अविनाश कोमरे, किशोर यादव, लोकदीप बोरकर, राजेन्द्र मंडावी, पेंटर दीपक यादव, हेमंत, सहारू तारम, आकाश कसार, ओमेश दुबे, बाबु दुबे, प्रमोद ठलाल, मंजीत अरोरा, छगन बंजारे, अनिल महोबिया, ईश्वर देशमुख इत्यादि ने उल्लेखनीय योगदान दिया। कार्यक्रम में सभा का संचालन तौशीद रब्बानी एवं आभार ज्ञापन दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने किया।
भगवन श्रीराम के बताए मार्गो पर चलने का आहवान
दशहरा उत्सव समिति द्वारा आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक छन्नी चंदू साहू व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने नागरिको को विजयादशमी व नवरात्रि पर्व की बधाई व शुभकामनाए देते हुए जनमानस को भगवान श्रीराम के बताए हुए मार्गो पर चलने का आहवान किया। पूर्व विधायक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा की रावण के प्रतीक के रूप में हम आज भी अपने जीवन से अहंकार, लोभ व माया मोह को त्याग नही पाए है। इसलिए दशहरा पर्व का संदेश ही यह है की हम अपने खुशहाल जीवन के लिए रावण रूपी बुराई व अहंकार को त्याग कर सदैव सत्य और धर्म की मार्ग पर चले।
दशहरा की रात्रि निकाली माता की शोभायात्रा
नगर की प्राचीन परंपरा के अनुसार नगर की सबसे पुरानी दैवीय पंडाल राजबाडा दुर्गोत्सव समिति, हल्बापारा दुर्गोत्सव समिति, सुभाष चौक दुर्गोत्सव समिति, शहीद भगत सिंह वार्ड दुर्गोत्सव समिति एवं शंकर पारा सरस्वती समिति की पंडालो से माता की शोभायात्रा एवं विसर्जन जुलुस अर्द्ध रात्रि निकाला गया। झांकी, धुमाल, डीजे एवं बाजा गाजा के साथ निकाली गई शोभायात्रा एवं विसर्जन जुलुस नगर में आकर्षण का केन्द्र रहा। माता की शोभायात्रा देखने के लिए नगर सहित आस पास के गांवो से हजारो की संख्या में श्रद्धालु नगर में पुरी रात भर जुटे और कार्यक्रमो का आनंद उठाते रहे। इधर नगर में बुधवार को भी नगर के अन्य दुर्गा पंडाल बस स्टैन्ड, पटेलपारा, कुम्हार पारा, परमेष्वरी नगर से माता की शोभायात्रा बाजा गाजा व झांकियो के साथ निकाली गई। दूसरे दिन भी माता की शोभायात्रा नगर में आकर्षण का केन्द्र रहा। विजयादशमी की तरह भी दूसरे दिन भी नगर में हजारो की संख्या में श्रद्धालु जुटे।




