Home samachar राजनांदगांव कैटरिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित : विनोद लुल्ला अध्यक्ष और...

राजनांदगांव कैटरिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित : विनोद लुल्ला अध्यक्ष और कौशल शर्मा व पंकज जेठानी बने सचिव..

29

राजनांदगांव। शहर के कैटरिंग व्यवसायियों के प्रमुख संगठन ‘राजनांदगांव कैटरिंग एसोसिएशन’ की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में सर्वानुमति से विनोद लुल्ला को अध्यक्ष तथा कौशल शर्मा को सचिव पद की महती जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन के विस्तार और सुचारू संचालन हेतु वरिष्ठ व्यवसायियों की देखरेख में कार्यकारिणी के अन्य प्रमुख पदों पर भी पदाधिकारियों की घोषणा की गई। घोषित सूची के अनुसार:

संरक्षक: अनिल जैन एवं राजेश खोखरिया

अध्यक्ष: विनोद लुल्ला

उपाध्यक्ष: तुषार भोजाणी (गोलू) एवं जग्गा यदू

महासचिव: नितिन जैन

सचिव: कौशल शर्मा एवं पंकज जेठानी

कोषाध्यक्ष: संतोष अग्रवाल

कार्यकारिणी सदस्य : संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु कार्यकारिणी सदस्यों में अवधेश टांक, आकाश यादव, नरेन्द्र सिन्हा,  अनिल ओस्तवाल, राजेश अग्रवाल, जयपाल सिंह अरोरा, महेश सोनी, दीपक अरोरा, विक्की तंबोली, दीपक यादव, सूरज सिन्हा, दीपक सिन्हा, शंकर कैटरर्स, सुनील सिन्हा, आकाश हाईवैल (एसएसडी कैटरर्स) सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया है।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े सभी सदस्यों के हितों की रक्षा, आपसी समन्वय और व्यापारिक समस्याओं के समाधान के लिए संगठन सदैव तत्पर रहेगा। नई कार्यकारिणी के गठन पर सदस्यों और शुभचिंतकों ने पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उक्त जानकारी सचिव कौशल शर्मा ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here