Home samachar आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, मानदेय वृद्धि सहित कई...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, मानदेय वृद्धि सहित कई मांगें उठाईं…

7

मोहला। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने मानदेय में वृद्धि, पदोन्नति, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सहायता सहित कई मांगें रखी हैं।
ज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि करने, कार्यकर्ताओं को सुपरवाइजर पद पर तथा सहायिकाओं को कार्यकर्ता पद पर पदोन्नति देने की मांग की गई है। इसके साथ ही समूह बीमा, पेंशन एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई है।

ज्ञापन में आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में आर्थिक सहायता देने तथा प्रतिवर्ष मानदेय में 1,000 रुपये की वृद्धि करने की मांग का भी उल्लेख है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने कहा कि वे शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसके बावजूद उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने शासन से मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित निराकरण करने की अपील की है।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं की जिला अध्यक्ष पुर्णिमा निषाद व उपाध्यक्ष असमोतिन वर्मा सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here