Home samachar मोहला में नवीन भाजपा जिला कार्यालय हेतु भूमि का अंतिम सर्वे संपन्न,...

मोहला में नवीन भाजपा जिला कार्यालय हेतु भूमि का अंतिम सर्वे संपन्न, जल्द होगा भूमिपूजन…

16

प्रदेश कार्यालय से आए  पीयूष भाकरे जी व जिला अध्यक्ष  दिलीप वर्मा जी की उपस्थिति में प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरा किया निरीक्षण।

मोहला:- भारतीय जनता पार्टी के नवीन जिला कार्यालय निर्माण की दिशा में शासन द्वारा आबंटित भूमि का अंतिम सर्वे कार्य सोमवार को पूरा कर लिया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से भाजपा प्रदेश कार्यालय से आए  पीयूष भाकरे जी तथा भाजपा जिला अध्यक्ष  दिलीप वर्मा जी सहित जिला उपाध्यक्ष रमेश हिड़ामे जी, भाजपा कोषाध्यक्ष  राजू जैन गुजराती जी, जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ  अम्बर जोशी जी,मोहला मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, जिला महामंत्री अनिल गुप्ता जी,समाज सेवी लक्ष्मणेंद्र शाह, देवकी जी,विक्रांत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कलेक्टर महोदया, एसडीएम एवं तहसीलदार की उपस्थिति व दिशा-निर्देशों के तहत भूमि निरीक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण होते ही शीघ्र ही भव्य भूमिपूजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इस नवीन कार्यालय से जिले में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ता समन्वय और जनसेवा के कार्यों को नई गति मिलेगी।

जिला अध्यक्ष का वक्तव्य:-
जिला अध्यक्ष  दिलीप वर्मा जी ने कहा, “यह नवीन कार्यालय हमारे कार्यकर्ताओं के लिए एक मंदिर की तरह होगा, जहां से संकल्प और प्रेरणा लेकर जब कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में जाएंगे, तो निश्चित ही हर तरफ कमल खिलाएंगे। इस कार्यालय के अस्तित्व में आने से संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here