Home samachar कारोबार के नाम पर 300 करोड़ से ज्यादा का गबन: 13 महीने...

कारोबार के नाम पर 300 करोड़ से ज्यादा का गबन: 13 महीने से फरार BJP के पूर्व कोषाध्यक्ष को कोलकाता पुलिस ने दबोचा…

32

करीब 13 महीने से फरार चल रहा आरोपी झारखंड के एक थाने में सरेंडर करने पहुंचा था, तभी कोलकाता पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर उसे थाने के बाहर से ही दबोच लिया। संदीप और उसके परिजनों पर व्यापार की आड़ में साथियों के साथ मिलकर 300 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि के गबन का गंभीर आरोप है। वह लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। तीनों राज्यों की पुलिस अहमदाबाद, गांधीधाम, भुवनेश्वर, रायपुर, भिलाई और कोलकाता समेत कई संभावित ठिकानों पर उसकी लगातार तलाश कर रही थी।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि संदीप भिलाई में खुद को भाजपा नेता बताकर प्रभाव जमाता था और कार्रवाई से बचने के लिए राजनीतिक रसूख का सहारा लेता था। वह गुजरात के डीसीबी थाने से जुड़े एक मामले में पहले से जमानत पर था, जहां पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। झारखंड पुलिस ने भी अदालत के आदेश पर उसके आवास पर नोटिस चस्पा किया था।

इस संगठित ठगी में संदीप का पूरा परिवार शामिल रहा है। उसके दोनों बड़े भाई संजय और सचिन अग्रवाल भी मामलों में नामजद अभियुक्त हैं। दोनों के खिलाफ पूर्व में लुक आउट सर्कुलर (एलओसी ) जारी हुआ था। दोनों गांधीधाम और धनबाद की जेलों में करीब 13 महीने बंद रहने के बाद हाल ही में सुप्रीम कोर्ट से जमानत पर बाहर आए हैं। संजय अग्रवाल की पत्नी राखी भी सह अभियुक्त हैं, जो धनबाद जेल में दो महीने रहने के बाद जमानत पर छुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here