Home samachar सादगी और सहजता ही मधुसूदन यादव की पहचान : सडक़ किनारे रुककर...

सादगी और सहजता ही मधुसूदन यादव की पहचान : सडक़ किनारे रुककर खरीदा सीताफल, जाना ग्रामीणों का हाल…

8

बिना किसी औपचारिकता के आमजनों के बीच पहुंचे पूर्व सांसद व महापौर, स्थानीय फल विक्रेताओं से की आत्मीय चर्चा

राजनांदगांव (दावा)। जनप्रतिनिधि का जनता के साथ सीधा और आत्मीय जुड़ाव ही लोकतंत्र की वास्तविक खूबसूरती को दर्शाता है। इसी सहज और सरल स्वभाव की बानगी एक बार फिर पूर्व सांसद एवं वर्तमान महापौर मधुसूदन यादव के व्यवहार में देखने को मिली। जब वे सडक़ किनारे रुककर स्थानीय ग्रामीणों से रूबरू हुए और मौसमी फल सीताफल की खरीदारी की। दौरे के दौरान बिना किसी प्रशासनिक औपचारिकता या तामझाम के महापौर मधुसूदन यादव स्थानीय फल विक्रेताओं के पास पहुंचे। उन्होंने न केवल ताजे मौसमी सीताफल खरीदे, बल्कि विक्रेताओं और आसपास मौजूद ग्रामीणों से आत्मीयता से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने फल उत्पादकों व विक्रेताओं से उनकी आजीविका, फसल की स्थिति और रोजमर्रा के व्यापार को लेकर भी सहज चर्चा की।

स्थानीय उत्पादों और आमजन से सीधा जुड़ाव
सडक़ किनारे स्थानीय ग्रामीणों के बीच रुककर उनसे अपनत्व से मिलना और स्थानीय स्तर पर उत्पादित मौसमी फलों के प्रति रुचि दिखाना उनकी सादगीपूर्ण कार्यशैली को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। मौजूद ग्रामीणों व नागरिकों ने कहा कि पद की गरिमा के साथ-साथ व्यवहार में विनम्रता, सरलता और जन-जन से सीधा संवाद ही उनकी मूल पहचान है। आम आदमी के सुख-दुख में स्वाभाविक रूप से भागीदार बनना एक संवेदनशील जनप्रतिनिधि के गुणों को उजागर करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here