Home छत्तीसगढ़ 26वीं राज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का शानदार आगाज, 26 जिलों की...

26वीं राज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का शानदार आगाज, 26 जिलों की 364 खिलाड़ी दिखाएंगी दमखम

2

जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 26वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आज उत्साहपूर्ण वातावरण में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता की मेजबानी का गौरव इस वर्ष गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले को प्राप्त हुआ है। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 26 जिलों की 364 बालिका खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा, कौशल, फुर्ती और टीम भावना का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता 13 से 15 नवंबर तक आयोजित की जा रही है।

प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गणमान्य नागरिक श्री राकेश चतुर्वेदी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री इकबाल सरदार, जिला कबड्डी संघ से जुड़े एवं नगर पालिका परिषद पेण्ड्रा के अध्यक्ष श्री राकेश जलान, श्री मनीष श्रीवास तथा जिला खेल अधिकारी श्रीमती सीमा डेविड सहित खेल प्रेमी, खिलाड़ी एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन से जिले में खेल गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलने के साथ ही स्थानीय खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंची विभिन्न जिलों की बालिका खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा राज्य स्तर पर पहचान बनाने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होगा। कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल के माध्यम से खिलाड़ियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, शारीरिक दक्षता, नेतृत्व क्षमता और सामूहिक समन्वय की भावना को बढ़ावा मिलेगा।

राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी चयनित खिलाड़ी

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयनित जूनियर बालिका खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। चयनित खिलाड़ी आगामी 24 नवंबर को नेहरू स्टेडियम फरीदकोट पंजाब में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना होंगी। जिले में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे जिले में कबड्डी खेल के प्रति रुचि बढ़ने के साथ ही ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की बालिका खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here