Home छत्तीसगढ़ विष्णु के पाती’ पाकर खुश हुए किसान श्री ईश्वरी प्रसाद पटेल, मुख्यमंत्री...

विष्णु के पाती’ पाकर खुश हुए किसान श्री ईश्वरी प्रसाद पटेल, मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया का जताया आभार

8

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की ओर से शुभकामना संदेश के रूप में भेजी गई ‘विष्णु के पाती’ पाकर सक्ती जिले के ग्राम जर्वे निवासी किसान श्री ईश्वरी प्रसाद पटेल बेहद खुश हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और उद्यान विभाग से मिले मार्गदर्शन एवं सहयोग ने उनकी खेती को लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
किसान श्री ईश्वरी प्रसाद पटेल पहले परंपरागत रूप से धान की खेती करते थे, लेकिन लागत की तुलना में अपेक्षित आमदनी नहीं होने से परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इसी दौरान उद्यान विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से प्रेरित होकर उन्होंने वर्ष 2025-26 में एक हेक्टेयर क्षेत्र में ग्राफ्टेड बैंगन एवं टमाटर की खेती प्रारंभ की। उद्यान विभाग के अधिकारियों से तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त करने के साथ ही योजना के तहत 30 हजार रुपए का विभागीय अनुदान भी मिला, जिससे उन्हें आधुनिक तकनीक अपनाने में सहायता मिली।

एक हेक्टेयर में 1000 क्विंटल तक उत्पादन, 8 से 10 लाख रुपए का शुद्ध लाभ
ग्राफ्टेड बैंगन की खेती अपनाने के बाद श्री पटेल के उत्पादन और आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। उन्होंने लगभग एक हेक्टेयर क्षेत्र में 1000 क्विंटल तक उत्पादन प्राप्त किया। बाजार में 10 से 15 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से उपज का विक्रय कर उन्हें अच्छी आमदनी हुई। किसान श्री पटेल के अनुसार, अब उन्हें प्रतिवर्ष लगभग 8 से 10 लाख रुपए तक का शुद्ध लाभ प्राप्त हो रहा है। बढ़ी हुई आमदनी से वे परिवार की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा करने के साथ ही खेती में भी पुनः निवेश कर रहे हैं। श्री ईश्वरी प्रसाद पटेल की सफलता से आसपास के किसान भी प्रेरित हो रहे हैं। उनकी उन्नत उद्यानिकी खेती को देखकर क्षेत्र के अन्य किसान भी परंपरागत धान की खेती के साथ-साथ सब्जी उत्पादन एवं उद्यानिकी फसलों को अपनाने में रुचि दिखा रहे हैं। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना का सहयोग, उद्यान विभाग का तकनीकी मार्गदर्शन और किसान की मेहनत आज उनकी आर्थिक समृद्धि का आधार बन रहे हैं। श्री पटेल के लिए उद्यानिकी खेती अब केवल आय का साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और खुशहाल जीवन की नई राह बन गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here