0 युवा उत्सव समिति ने धूमधाम से मनाया महालक्ष्मी महोत्सव, छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘लहर गंगा’ ने बांधा समां
राजनांदगांव। मां लक्ष्मी युवा उत्सव समिति, शक्ति चौक सिंघोला द्वारा विगत दिनों महालक्ष्मी महोत्सव के अवसर पर छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘लहर गंगा’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। आयोजन में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की मनमोहक झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समस्त ग्रामवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बड़े ही हर्ष और गौरव का विषय है कि युवा पीढ़ी हमारी संस्कृति, परंपरा और लोक कला को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह के आयोजन कर रही है। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को सहेजने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक सौहार्द को भी मजबूत करते हैं। मां लक्ष्मी आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनाए रखें ऐसी कामना करता हूं।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अंगेश्वर देशमुख, रोशन साहू, प्रतिमा पप्पू चंद्राकर, खुशबू राकेश साहू, सरपंच मुकेश साहू, मोतीलाल साहू, योगेन्द्र वैष्णव, दिलीप सोनी, छोटू सिंघोलिया एवं गोपाल यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष खुबलाल साहू, उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र साहू, राकेश साहू, लेखराम, रेखराम, नन्मूलाल, डोमर साहू, मंच संचालक टिकेश्वर साहू, अनिल साहू, विनय साहू, मितेश साहू, राजकुमार साहू, भूपेन्द्र साहू, माखन साहू, मनीष साहू, दिनेश साहू, कमलेश, भागीरथी साहू, यशवंत साहू, त्रिलोकचंद, जितेश्वर, हुलेश्वर, जितेन्द्र यादव, मोहर सिंह, किशन साहू, युवराज, गिरधारी, तेजराम, विजय साहू, सुनील, चुरेन्द्र, पंकज, समीर एवं हरीश साहू सहित समिति के सदस्यों और ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा।




