00 अंडर-19 बालक वर्ग में चयन पर वेसलियन स्कूल में अथर्व और उनके माता-पिता का सम्मान,
(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ : अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में खैरागढ़ के खेलेगा फुटबॉल खिलाड़ी अथर्व सिंह।। फुटबॉल खिलाड़ी अथर्व सिंह का चयन अंडर-19 बालक वर्ग की राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वे अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस उपलब्धि पर बुधवार को वेसलियन स्कूल, खैरागढ़ में आयोजित समारोह में अथर्व के साथ उनके प्रांतीय सचिव छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ अभिलेख सिंह (पिता)और पीटीआई सेजेएस कन्या शाला श्रीमती नीलू सिंह (माता)को भी सम्मानित किया गया।
समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी उपेंद्र कुमार देवांगन, सहायक संचालक मनोहर चंदेल, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रिंकेश कश्यप और विकासखंड शिक्षा अधिकारी नीलम राजपूत उपस्थित रहे। अतिथियों ने अथर्व और उनके माता-पिता को सैश पहनाकर श्रीफल भेंट किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने तालियों से अथर्व का उत्साह बढ़ाया।
अतिथियों ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अथर्व के चयन से वेसलियन स्कूल और पूरे खैरागढ़ क्षेत्र और जिले का मान बढ़ा है। उन्होंने अथर्व को बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर वेसलियन स्कूल के प्राचार्य एस. मसीह, खेल प्रभारी पूर्णिमा सिंह, विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।




