Home samachar राशन दुकानों से शक्कर गायब, घरेलू गैस सिलेंडरों की बढ़ी किल्लत

राशन दुकानों से शक्कर गायब, घरेलू गैस सिलेंडरों की बढ़ी किल्लत

17

उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी, दुकानों के चक्कर लगाने मजबूर
राजनांदगांव । शहर सहित जिले भर के राशन दुकानों से इस माह का शक्कर गायब हैं। इससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ी हुई है। उन्हें मजबूरी में बाजार से ज्यादा कीमत में शक्कर खरीदनी पड़ रही है। इधर घरेलू गैस सिलेंडर की सार्टेज होने की वजह से उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। बताया जाता है कि रिफिलिंग के लिए नंबर लगाने के 10 दिनों बाद डिलीवरी हो रही है। ऐसे हालात में गैस के खत्म हो जाने से उपभोक्ताओं को एजेंसी के यहां बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहें हैं। नहीं मिलने पर उन्हें मजबूरी में वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है।

बताते चलें कि रसोई गैस की किल्लत के बीच बाजार में 5 और 10 किलो की क्षमता वाले छोटे सिलेंडरो की बिक्री बढ़ गई है। ज़रुरत मंद लोग घरेलू गैस की उपलब्धता नहीं होने से इन छोटे सिलेंडरो का सहारा ले रहे हैं। बता दें कि शहर में तकरीबन 30 हजार से अधिक उपभोक्ता गैस सिलेंडर का उपयोग करते हैं। वहीं बाजार से लेकर जिले में 400 से अधिक होटल ढाबे और कैटिन भी संचालित है जहां पर अधिक से अधिक कमर्शियल गैस सिलेंडरों का उपयोग भी होता है। वर्तमान में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत बनी रहने से नियमित रूप से गैस की जरुरत वाले परिवार को समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा। इससे रसोई की बजट और व्यवस्था दोनों प्रभावित हो रहें हैं।
राशन दुकानों से शक्कर नदारद

इधर जिले के सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों से शक्कर पूरी तरह नदारद है। इससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ी हुई है। शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में शक्कर का आबंटन नहीं होने से हितग्राहियों को बाजार से मंहंगे दामों पर खरीदी करनी पड़ रही है। बता दें कि राशन दुकानों में एक किलो शक्कर 17 रुपए में मिलती है वहीं बाजार में इसके लिए 40 से 45 रुपए खर्च करना पड़ रहा है। इस तरह देखा जाए तो जिले के 2, 67 लाख राशनकार्ड धारियों को इस माह का शक्कर नहीं मिलने से उनकी परेशानी बढ़ी हुई है। इस संबंध में खाद्य विभाग भी शक्कर का कोटा नहीं आने की बात कह हाथ खड़ी कर दिया है। इस तरह देखा जाए तो घरेलू गैस सिलेंडरों की किल्लत व राशन दुकानों में शक्कर का नदारत होना दोनों उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।

शासन की ओर से शक्कर आबंटन नहीं हो रहा। उपलब्ध होते ही हितग्राहियों में उसका वितरण कराया जाएगा। गैस सिलेंडर सप्लाई पर नियमित रुप से नजर रखी जा रही है। संचालकों को नियमों का पालन कराने हर संभव निर्देश दिया जाता है।
रविन्द्र सोनी, खाद्य अधिकारी, राजनांदगांव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here