Home समाचार *कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता करारा जवाब देगी— खूबचंद पारख*

*कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता करारा जवाब देगी— खूबचंद पारख*

62
0

कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता करारा जवाब देगी- खूबचंद पारख

राजनंदगांव भारतीय जनता पार्टी वार्ड क्रमांक 37 के कार्यालय उद्घघाटन पर वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विगत 5 वर्षों में भूपेश बघेल ने राजनांदगांव की जनता के साथ सौतेला व्यवहार किया जिसके कारण राजनांदगांव के कई विभागों को दुर्ग ले जाया गया। नगर निगम में फंड के अभाव से कर्मचारियों को वेतन तक नसीब नहीं हुआ और राजनांदगांव का पूरा विकास रुक गया। डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में मेडिकल कॉलेज और दिग्विजय स्टेडियम की विशालकाय रचना की गई, गौरव पथ में आदिवासी छात्रावास बनाया गया ।

जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई, परंतु कांग्रेस सरकार के आते ही राजनांदगांव अंधेरे में रह गया यहां तक की स्ट्रीट लाइट भी नहीं जला करती थी, और अब समय आ गया है कि यहां की जनता ऐसी निकम्मी कांग्रेस को करारा जवाब देकर सबक सिखाएगी। क्योंकि कांग्रेस को यह नहीं जानती थी कि किसी एक पार्टी की सत्ता बपौती नहीं होती।

   कार्यालय उद्घाटन के समय

भाजपा के वारिष्ट नेता एवं जनसध नेता श्री भंवरलाल जी ललवानी, एवं सकल जैन सध के अध्यक्ष श्री मनोज बैद जी भाजपा जिला महामंत्री श्री राजेन्द्र गोलछा जी वर्तमान पार्षद श्री मति मधु बैद जी वार्ड प्रमुख श्री मदन चन्द गोलछा चेंबर आफ कार्मस वारिष्ट श्री विनोद ढढ्डा जी श्री ललित भंसाली श्री नन्दू भुतडा जी बुथ अध्यक्ष मोती रजक ईश्वर साहू प्रथम श्रीश्रीमाल मुदित चितालाग्या मनीष गोलछा उतम गिडिया भोला पारख शैलेश गुप्ता शिवम् लोठा अनिल बैद नरेश बैद सुमीत बैद एवं वार्ड समस्त कार्यकार्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन श्री भागचन्द गिडिया के द्वारा एवं आभार प्रदर्शन पार्षद प्रत्याशी श्री जैनम बैद व्दारा किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here