00 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर KCG पुलिस ने लिया ‘सेवा ही संकल्प’ का संकल्प,
00 दीप प्रज्वलन के साथ साइबर सुरक्षा और जागरूकता का दिया संदेश,
खैरागढ़ : प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘सेवा ही संकल्प’ की भावना को केंद्र में रखते हुए KCG पुलिस के समस्त थाना एवं चौकी परिसरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दीप प्रज्वलित कर सेवा, समर्पण, जनकल्याण एवं सुरक्षित समाज के प्रति अपने दायित्व और संकल्प को दोहराया। दीप प्रज्वलन के माध्यम से समाज में सुरक्षा, विश्वास, जागरूकता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘साइबर जागृति अभियान’ को भी कार्यक्रम से जोड़ा गया। थाना परिसरों में साइबर जागरूकता से संबंधित रंगोली एवं दीप सजाकर नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस द्वारा OTP एवं UPI PIN गोपनीय रखने, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, संदिग्ध APK डाउनलोड से बचने तथा मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने की अपील की गई।
साथ ही ऑनलाइन ठगी की स्थिति में बिना विलंब राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने का संदेश दिया गया, ताकि समय रहते ठगी की राशि को रोकने एवं आवश्यक कार्रवाई में सहायता मिल सके।।
‘आशीर्वाद का दीया’ केवल दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता के संकल्प का प्रतीक बना। जिस प्रकार एक दीपक अंधकार को दूर कर प्रकाश फैलाता है, उसी प्रकार जागरूकता और सतर्कता साइबर अपराध के अंधकार को दूर कर नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल जीवन की दिशा में आगे बढ़ाती है।
KCG पुलिस का संदेश सेवा का संकल्प, जागरूकता का प्रकाश, सतर्क नागरिक, सुरक्षित समाज.



