राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित बौद्धिक मंदता वाले बालक बालिकाओं के विशेष विद्यालय सामर्थ्य में उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मरडवार के नेतृत्व में सेवा संकल्प माह अंतर्गत प्रथम दिवस 17 सितंबर 2026 दिन गुरुवार को संस्था प्रांगण में सैकड़ों दीप प्रज्वलित कर भारत की खुशहाली के लिए आशीर्वाद का दीप जलाया गया, दीप प्रज्ज्वलन उपरांत समाज कल्याण विभाग के प्रमुख कलाकार बीरसिंह साहू द्वारा नशामुक्त भारत अभियान एवं अभ्युदय योजना का वाचन किया गया, कार्यक्रम में संस्था के दिव्यांग बालकों सहित विभाग के शिक्षक श्रीमती सुभाषिनी कोमपेला, श्रीमती दीप्ती देवांगन, महेंद्र सोनवानी, प्रमिला ठाकुर, सुनील चुरेंद्र, मीना चंद्रवंशी शांति, पंचवटी, नानक दिवाकर, जूही, पन्ना सुमित आदि उपस्थित रहे उक्त जानकारी शासकीय बौद्धिक मंदता वाले विशेष विद्यालय के प्रभारी अधीक्षक बालकृष्ण बघेल द्वारा दिया गया।



