*दीपा लव रामटेके महापौर प्रत्याशी का वादा- साकार करेगें संस्कारधानी का सपना
राजनांदगांव। नारी के सम्मान में दमदार उच्च शिक्षित संघर्षशील महिला दीपा लव रामटेके अधिवक्ता छत्तीसगढ़ ने महापौर पद की उम्मीदवार है. उन्होंने प्रेस को बताया कि वे राजनांदगॉव की महापौर बनी तो वे कोई सताये हमें बताये की दर्ज पर तत्काल कार्यवाही का वादा जनता से कर रही है, संस्कारधानी को भय मुक्त, नशा मुक्त व अपराध मुक्त करने का वादा है. शहर के प्रत्येक घरों तक शुद्ध पेय जल एवं जल निकासी की व्यवस्था का वादा है. संस्कारधानी में व्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था का वादा है, सभी वार्डो व सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिये शौचालय के निर्माण का वादा है. सभी वार्डो में खेल मैदान व सुन्दर गार्डन के निर्माण का वादा है, स्वच्छता बहनों के वेतन में 20 प्रतिशत वृद्धि का वादा है, अनियमित निगम कर्मचारियों नियमित करने का वादा है, निगम कर्मचारियों के वेतन में 10 प्रतिशत वृद्धि का वादा है.
शिक्षित-अशिक्षित महिलाओं के लिये स्व-रोजगार प्रशिक्षण की व्यवस्था का वादा है. संस्कारधानी में प्रतियोगिता परीक्षा हेतु युवाओं के लिये नि:शुल्क कोचिंग की स्थापना का वादा है. पट्टा विहिन परिवारों को स्थाई पट्टा दिलाने का वादा है. छोटे व्यपारियों को स्थायी दुकान दिलाने का वादा है. सभी समाज व धर्म के लोगों के लिये स्वयं के भवन दिलाने का वादा है.
महापौर प्रत्याशी ने कहॉ कि शहर के विकास पर काम करने के लिये तत्पर है, हम राजनीति नहीं शहर का विकास करना चाहते है, जो राजनीतिक दलों ने शासन सत्ता में रहते हुए भी नहीं है. राजनाॉदगॉव की जनता से अपील है कि वह मुद्दों पर वोट करें.



