Home समाचार बडी पार्टीयों ने संस्कारधानी का रोजगार छीना है – दीपा लव रामटेके

बडी पार्टीयों ने संस्कारधानी का रोजगार छीना है – दीपा लव रामटेके

76
0

*बडी पार्टीयों ने संस्कारधानी का रोजगार छीना है-दीपा लव रामटेके

राजनांदगॉव। महापौर उम्मीदवार दीपा लव रामटेके ने अपने जन सम्पर्क में लोगों की नाराजगी का कारण जानना चाहा तो लोगों ने बताया की संस्कारधानी में रोजगार के नाम कुछ नहीं है, कभी राजनांदगॉव बीएनसी मिल्स बंगाल नागपुर कॉटन मिल्स के नाम से जाना जाता था लेकिन बडे नेताओं की बडी राजनीति के चलते एक बडा रोजगार का साधन बंद हो गया आखिर इसका जिम्मेदार कौन है?

आज शहर में मजदूरी के अलावा कुछ नहीं बचा है, मजदूरी भी इतनी कम दो वक्त बडी मुश्किल से गुजर पा रहा है.

शहर के जनप्रतिनिधि अब धन प्रतिनिधि बन गये है, उन्हें केवल अपने पद व राजनीतिक चमक की जरूरत है, शहर की भोली-भाली जनता के जीवन स्तर से कोई लेना देना नहीं रह गया है.

चुनाव के दौरान बडी पार्टीयॉ लोगों से नये-नये व लूभावने वादे कर रहे है जबकि वे शासन सत्ता में रहें है लेकिन राजनांदगॉव के लिये कुछ नहीं पाये. शहर की जनता सब समझ चुकी है कितनी बडी भी सभा करा लें केई फायदा नहीं होने वाला. शहर की जनता अब बहकावें में आने वाली नहीं है.

महापौर प्रत्याशी दीपा लव रामटेके ने कहॉ कि हमने 15 मुद्दों को शहर के समाने रखा है हम उसपर काम करेगें, जनता का सहयोग भरपूर मिल रहा है खॉसकर महिलाओं व युवाओं जो बदलाव चाहते है, शहर का सही विकास चाहते, शहर में रोजगार चाहते है. हमने पहले भी कहॉ है. शहर के विकास के लिये जरूरी नहीं है कि राजनीतिक दल का व्यक्ति ही जीत कर आयेगा तो ही विकास एेसा होता तो और उन्हें फिर से वादा नहीं करना पडता.

शहर की राजनीति को शहर की जनता समझ चुकी है, विकास के नाम पर शहर में भ्रष्टाचार फैल चुका है.पूरा शहर चाहता है अच्छे शिक्षित व्यक्ति को चुनकर लाना है.

पूर्व की सत्ताशीन दलों ने शहर में रोजगार की ओर कोई ध्यान नहीं दिया है जबकि महापौर, विधायक, सासंद मुख्यमंत्री सब उन्हीं के ऊपर से डबल इंजन की सरकार फिर राजनांदगॉव को क्या मिला, शहर चिन्तन कर रहा है.

एक मात्र महिला महापौर प्रत्याशी के रूप में मुझको (दीपा लव रामटेके) अच्छा सपोट मिल रहा है. जनसम्पर्क में पता चल रहा है कि लोगों का रूझान हमारी ओर है, जन सहयोग पूरा मिल रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here