Home समाचार पेयजल, आवागमन के साथ चिकित्सा, शिक्षा पहली प्राथमिकता…

पेयजल, आवागमन के साथ चिकित्सा, शिक्षा पहली प्राथमिकता…

45
0

राजनांदगांव (दावा)। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने सुशासन तिहार 2025 के संबंध में पहली पत्रकार-वार्ता में कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान, शासकीय योजनाओं की समीक्षा और निगरानी, विकास कार्यों में तेजी लाना और जनता, जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना है।
छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में सुशासन की स्थापना को लेकर लगातार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। शासन-प्रशासन के हर स्तर पर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि शासकीय कार्यों में पारदर्शिता आए, योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन हो और इनका लाभ उन जरूरतमंद वर्गों तक समयबद्ध ढंग से पहुंचे, जिनके लिए योजनाएं बनाई गई हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप राज्य में सुशासन तिहार-2025 का आयोजन किया जा रहा है।
डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने दैनिक ‘दावा’ से चर्चा में बताया कि कलेक्टर का पदभार संभालते ही मैने शहर के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया है। राजनांदगांव का परिवेश धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है। जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा भी किया गया। सभी जगह का निरीक्षण कर शहर के अधूरे रूके हुए काम जिसमें शासन द्वारा स्वीकृति दी जा चुकी है, उसे प्राथमिकता से साथ समय सीमा में पूरा करना है। पेयजल की समस्या लगातार शहर में बनी हुर्ई है। जिसमें 193 करोड़ के पाइप लाइन की स्वीकृति, विद्यालय की स्वीकृति शासन द्वारा दी जा चुकीहै, जिसका काम अधूरा है। उसे पूरा कराने की दिशा में काम करना है। शहर के विभिन्न वर्गों से बातचीत के दौरान यह ज्ञात हुआ कि यहां सफाई की लचर व्यवस्था है। उसमें भी सुधार लाने की जरूरत है।
उन्होंने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है, जिसमें फोर व्हीकल वाहन के आवागमन से मोटर साइकिल को तकलीफों का सामना करना पड़ता है। दुकानों के सामने पार्किंग व्यवस्था का संचालन नहीं हो पा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह पानी की व्यवस्था बनाई जाए। हर गांव में पेयजल की उपलब्धता हो सके, ये हमारा उद्देश्य रहेगा। स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर क्या सुधार किया जा सकेगा, जिसको लेकर हमने प्लान बनाया है। अजीविका के साधन भी उपलब्ध कराने का प्रयास रहेगा। एजुकेशन के लिए खासतौर पर इससे पहले भी मैने दूसरे जिलों में प्लानिंग के साथ काम किया है। यहां भी एजुकेशन की दिशा में अच्छे से अच्छा कार्य किया जायेगा। आम जनता का सहयोग प्रशासन के साथ बना रहे। निरंतर कार्य प्रगति की ओर अग्रसर रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here