राजनांदगांव । सडक़ हादसे में एक महिला चिकित्सक की सडक़ हादसे में मौत हो गई है। घटना 24 मई की रात्रि आठ बजे के आसपास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि उक्त महिला अस्पताल से अपने घर जा रही थी। तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगिरों की मदद से उन्हें पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें भिलाई रिफर कर दिया गया था और आज उनकी मौत हो गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला चिकित्सक श्रीमती दीपमाला सिंह ठाकुर उम्र लगभग 33 वर्ष पति डॉ. धनंजय सिंह ठाकुर निवासी राजनांदगांव का 24 मई की रात लगभग 8 बजे अपनी ड्यूटी पूरी कर घर को लौट रही थी। तभी मेडिकल कालेज और रामकृष्ण नगर चौराहे के बीच अज्ञात वाहन चालक द्वारा उन्हें पीछे से ठोकर मार दी। जिसके बाद वे लगभग आधा घंटे तक सडक़ पर ही घायल अवस्था में पड़ी रही। तभी राहगिरों की मदद से उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर थी। जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें भिलाई रिफर कर दिया। कल देर रात लगभग 1 बजे के आसपास उनकी भिलाई स्थित निजी अस्पताल में मौत हो गई। सूत्र बता रहे है कि श्रीमती डॉ. दीपमाला सिंह ठाकुर की शादी लगभग 11 महीने पहले हुई थी। श्रीमती ठाकुर एमबीबीएस शासकीय मेडिकल कालेज जगदलपुर से किया है और एमडी माईक्रोबायलॉजी सिम्स बिलासपुर से किया है।



