Home समाचार 5 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार….

5 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार….

51
0

पखांजूर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर में पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बीएसएफ और जिला पुलिस बल ने घेराबंदी कर बिनागुंडा के जंगल से गिरफ्तारी की। पकड़ाए गए नक्सली का नाम राजू नुरुटी बताया जा रहा है। यह मामला छोटेबेठिया थाना क्षेत्र का है।

मुठभेड़ में नक्सलियों का CC मेम्बर ढेर
वहीं गुरुवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच नेशनल पार्क के जंगलों में मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में जवानों ने नक्सलियों के CC मेम्बर नरसिम्हाचलम उर्फ गौतम उर्फ सुधाकर को ढेर कर दिया। सुधाकर नक्सलियों के शिक्षा विभाग का इंचार्ज था और इस पर एक करोड़ का ईनाम था। वह आंध्रप्रदेश के चिंतापालुदी का रहने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here