*रॉयल किड्स कॉन्वेंट के छात्र मयंक साहू ने नीट 2025 में प्राप्त की अखिल भारतीय रैंक 1279
रायपुर। रॉयल किड्स कॉन्वेंट स्कूल के होनहार छात्र *मास्टर मयंक साहू* ने *नीट 2025* परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (A.I.R.) 1279 प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मयंक ने अपनी स्कूली शिक्षा नर्सरी से लेकर रॉयल किड्स कॉन्वेंट में पूरी की और अपनी मेहनत और लगन से इस मुकाम को हासिल किया।
मयंक की इस अभूतपूर्व सफलता पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों तथा अभिभावकों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। मयंक के पिता श्री प्रेम साहू, जो बखरुटोला के सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में व्याख्याता हैं, और माता श्रीमती जानकी साहू, जो शिकारिमहका के सरकारी उच्च विद्यालय में व्याख्याता हैं, ने अपने बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है।
विद्यालय परिवार ने कहा कि मयंक की यह उपलब्धि उनके कठोर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का प्रतिफल है। यह सफलता आने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी ।मयंक की यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि पूरे विद्यालय परिवार एवं छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है।”
विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. सविता जे.बी. सिंह, उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, निदेशक संजय बहादुर सिंह, सावंत बहादुर सिंह, जन्मजय बहादुर सिंह, श्रेयांश बहादुर, प्राचार्य और मुख्याध्यापक शारदा सिंह गौर, गोपाल साहू, ममता मिश्रा, सरिता सिंह, एकता खंडेलवाल, अकैडमिक डायरेक्टर अभिषेक खंडेलवाल और कोषाध्यक्ष इंद्र कुमार वैष्णव सर , बरसर , श्रद्धा साहू, हरीश साहू ने गर्वित छात्र मयंक और उनके अभिभावकों को बधाई दी है।
रॉयल किड्स कॉन्वेंट परिवार में खुशी और बधाइयों का माहौल है, और सभी ने एक-दूसरे को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। हम सभी की ओर से मयंक को उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।रॉयल किड्स कान्वेंट शुरू से ही अपने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम एवं अव्वल दर्जे के प्लेसमेंट के लिए जाना जाता है ।बुद्धिजीवी पालकों एवं प्रतिभावान छात्रों की पहली पसंद बन चुका है रॉयल किड्स कान्वेंट ।



