शहर में 1957 से संचालित अग्रिणी संस्था गुजरति राष्ट्रीय अंग्रेगी एवं हिंदी माध्यम स्कूल की कक्षा छटवी की छात्रा मिष्टी सिंहा ने तीरंदाज़ी मे स्वर्ण पदक प्राप्त कर शाला परिवार को गौरवान्वित किया।
संस्कारधानी तीरंदाजी संघ राजनंदगांव द्वारा जंगलपुर में 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन तीरंदाजी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था , तीरंदाजी प्रशिक्षण शिविर का समापन रविवार को एक दिवसीय मैच का आयोजन कर किया गया, जिसमें गुजराती राष्ट्रीय हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा मिष्ठि सिन्हा ने अंडर -14 , 10 मीटर मे प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक विजेता रही , छात्रा के प्रशिक्षक भोपेंद्र सिन्हा ,स्छूल् कि योगा एवं स्पोर्ट्स टीचर अनुसुईया साहू एवं सुधा साहू के मार्गदर्शन मे छात्रा का प्रदर्शन सर्वेश्रेस्ट रहा |
कु. मिष्टी सिंहा की उक्त उपलब्धि पर प्राचार्य तारिक लालानी, अध्यक्ष विनय पटेल, उपाध्यक्ष पवन पटेल, सेक्रेटरी सी. ए. रूपम सोन्छात्रा, कार्यकारणी सदस्य गण – सूरज बुद्धदेव, पीयूष पटेल, अनिल पटेल व अन्य सदस्य गण, समस्त् शिक्षक – शिक्षिकाएं सहित शाला पालक समिति के सदस्यो ने बधाई दी।
उक्त जानकारी शिक्षिका महेश्वरी सिंहा ने दी।



