Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव: बर्थडे सेलिब्रेशन बना मातम : 5 बदमाशों ने युवक की कर...

राजनांदगांव: बर्थडे सेलिब्रेशन बना मातम : 5 बदमाशों ने युवक की कर दी हत्या, वारदात से सनसनी…

84
0

राजनांदगांव (दावा)। सोमनी थाना के अंतर्गत टेड़ेसरा स्थित हमारा ढाबा में सोमवार रात को परिवार सहित जन्मदिन मनाने आए भिलाई रिसाली निवासी प्रशांत तिवारी की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। आधी रात को हुए इस खूनी वारदात से सनसनी फैल गई। बताया गया कि मोपेड सवार 5 युवक भिलाई से टेड़ेसरा के ढाबा में खाना खाने पहुंचे थे। इस दौरान जन्मदिन मनाने आए युवक के हाथ धोने के समय पानी छिडक़ जाने के नाम पर विवाद होने पर शराब के नशे में धुत युवकों ने जमकर मारपीट करते चाकू से हमला कर दिया।

बेटे का जन्मदिन मनाने पूरा परिवार पहुंचा था ढाबा
पत्रकारवार्ता में सीएसपी पुष्पेन्द्र नायक ने बताया कि घटना में पीडि़त युवक को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार शाम को उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार भिलाई के रिसाली निवासी एक परिवार बेटे का जन्मदिन मनाने टेड़ेसरा स्थित हमारा ढाबा पहुंचे थे। जन्मदिन की पार्टी देर तक चली। इस बीच पार्टी मनाने आए अन्य लोग भिलाई लौट गए और परिवार के दो सदस्य ढाबा में रूके थे। इस दौरान रात करीब 2 बजे नशे में धुत भिलाई के रिसाली निवासी पांच युवक दो मोपेड वाहन में ढाबा पहुंचे। खाना की मांग करने लगे। देर रात होने से ढाबा के वर्कर खाना नहीं होने की बात कही। इस दौरान जन्म दिन मनाने पहुंचे एक युवक हाथ धोने वॉश बेसिंग के पास पहुंचा। इस दौरान खाना को लेकर विवाद कर रहे बदमाशों में से एक युवक पर पानी छिडक़ गया।

चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट
सोमनी टीआई प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि पानी छिडक़ने के नाम पर विवाद करते बदमाशों ने युवक से जमकर मारपीट करते चाकू से हमला कर दिया। साथ में रूका एक साथी उसे गंभीर अवस्था में दुर्ग के अस्पताल लेकर पहुंचा। इलाज के दौरान युवक ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। पुलिस हत्या के आरोप में शामिल दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। बाकी आरोपी तलाश जारी है। घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू व एक्टिवा क्र. सीजी-०४/८००२ को जप्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here