Home News गोकना में विकास कार्यों का भूमिपूजन, ग्रामीणों को मिली 15.23 लाख की...

गोकना में विकास कार्यों का भूमिपूजन, ग्रामीणों को मिली 15.23 लाख की सौगात…

22
0

0 सामुदायिक भवन, मुक्तिधाम शेड और पक्की नाली निर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति
गंडई पंडरिया। ग्राम पंचायत गोकना में गुरुवार को विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांतसिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए सामुदायिक भवन, मुक्तिधाम शेड एवं पक्का नाली निर्माण सहित कुल 15.23 लाख रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत कार्यों में 6.50 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, 5.73 लाख रुपये से मुक्तिधाम शेड निर्माण तथा 3 लाख रुपये की लागत से पक्का नाली निर्माण शामिल है। इन कार्यों के भूमिपूजन से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजू जंघेल, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत छुईखदान ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेश मेहता जिला भाजपा उपाध्यक्ष, राकेश ठाकुर गंडई मंडल अध्यक्ष, लीलाराम साहू महामंत्री, टेकन देवांगन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, लक्की टंडन, डोंगरू साहू सरपंच भूरभूसी, राजेलाल सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विक्रांतसिंह ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना एवं किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत गोकना में जल्द ही उचित मूल्य दुकान भवन की स्वीकृति दिलाने की घोषणा की। इसके साथ ही मिडिल स्कूल में अतिरिक्त कक्ष भवन एवं बालिका शौचालय की स्वीकृति जल्द कराने की बात कही।
आवश्यकता के अनुसार आगे भी होंगे विकास कार्य
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद पंचायत छुईखदान के उपाध्यक्ष राजू जंघेल ने कहा कि ग्राम का सर्वांगीण विकास उनका प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने जनपद विकास निधि से 3 लाख रुपये के पक्का नाली निर्माण की स्वीकृति की जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार आगे भी विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
स्वच्छता का लिया संकल्प
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ग्रामीणों को हर घर में दीप जलाने, साफ-सफाई करने तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। ग्रामीणों ने सेवा एवं स्वच्छता का संकल्प लेते हुए अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सरपंच उमेंद्र राम साहू, उपसरपंच गणेश राम साहू, सचिव लोकेश जंघेल, रामा साहू, मुक्तानन्द साहू, तारण पटेल, भुवन साहू, जितेंद्र श्रीवास, संतोष साहू, देवानंद साहू, कौशल श्रीवास्तव शिक्षक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here