राजनांदगांव / नगर निगम नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले ने भाजपा सरकार द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विधानसभा में आवाज दबाने के लिए ईडी द्वारा उसके घर में छापा मरवाने व उनके सुपुत्र चैतन्य बघेल को गिरफ्तार करने को घोर निंदनीय बताते हुए इस कृत्य की तीव्र निन्दा की है ।
नेता प्रति पक्ष श्री पिल्ले ने आगे कहा कि यह सब कृत्य विधानसभा में पूर्व सीएम के सवालों का जवाब नहीं दे पा रही विष्णु देव साय सरकार अपने पोल खोलने वाले भूपेश बघेल की आवाज को दबाने के लिए किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम श्री बघेल ने प्रदेश में जो छत्तीसगढ़िया वाद चलाया उससे भाजपा के लोग डरे हुए हैं और श्री बघेल द्वारा चलाई गई योजना को एक-एक कर बंद कर दिया गया है जो छत्तीसगढ़ जनता के खिलाफ घोर अन्याय है। प्रदेश की जनता भाजपा की विष्णु देव साय सरकार को कभी माफ नहीं करेगी।
श्री पिल्ले ने कहा कि प्रदेश की साय सरकार रिमोट से चल रही है। पर्दे के पीछे से इसे कोई और चला रहा है। यही वजह है कि प्रदेश हित में कोई फैसला नहीं हो पा रहा है। महतारी वंदन चलाकर महिलाओं को गुमराह करने का काम किया गया है। महिलाओं के खाते में पैसा नहीं आ रहा और न आवेदन भरवा महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ दिया जा रहा है यहां तक कि इस डबल इंजन की सरकार में कर्मचारियों को वेतन तक नहीं मिल पा रहा। इससे यहां की जनता त्रस्त होती जा रही है। बेहतर होगा कि विष्णु देव साय सरकार भूपेश बघेल से राजनीतिक दुश्मनी न निभाते हुए छत्तीसगढिया पना सीखें और छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करें।



