Home छत्तीसगढ़ आनंद चोपड़ा पुन: बने सन सिटी सोसायटी के अध्यक्ष बने…

आनंद चोपड़ा पुन: बने सन सिटी सोसायटी के अध्यक्ष बने…

96
0

शहर की सबसे लोकप्रिय सोसायटी महावीर सन सिटी की जनरल मीटिंग दिनांक 1 अगस्त को रात्रि संपन्न हुई, जिसमें आनंद चोपड़ा लगातार दूसरी बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए।

बैठक प्रारंभ होने के पश्चात मिश्रीलाल गोलछा,राकेश ठाकुर,गोपाल खंडेलवाल एवं पी.पी.सिंग के द्वारा आनंद चोपड़ा के नाम का प्रस्ताव रखा गया जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने एकमत से ध्वनिमत से पारित किया।

राकेश ठाकुर ने अध्यक्ष चुनाव की पूरी जानकारी प्रस्तुत की जिसमें कहा कि आनंद चोपड़ा की कार्यशैली, उनके लगन और मेहनत से जो मुकाम सन सिटी ने पाया है उसके लिए जरूरी है कि अध्यक्ष के लिए पुनः उनका चुना जाना जरूरी है।
उन्होंने पूरे तीन साल सन सिटी के विकास में लगाए,तन मन से पूरे जतन से इतना समय दिया है जो शायद ही कोई दे सके।

इस अवसर पर उनके कार्यकारिणी की पूरी टीम उपस्थित रही जिन्होंने उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चहुमुखी विकास में अपना हाथ बंटाया।
मीटिंग में सन सिटी के सभी आजीवन सदस्य के अलावा अनेक परिवारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

आनंद चोपड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि आने वाले दिनों में सन सिटी में 15 अगस्त आजादी के पर्व मना कर हम जितने भी त्यौहार आयेंगे उन्हें पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा, साथ ही सन सिटी के विकास के लिए आगे जो कार्य हैं उन्हें पूरा करना है उसकी प्राथमिकता होगी किसी को कोई असुविधा न हो उसका पूरा ख्याल रखा जायेगा।

इसके बाद आनंद चोपड़ा को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा, सभी ने उनका फूल माला और पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। आनंद चोपड़ा ने बताया कि उनके निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने के अवसर पर कल सुबह 6.30 बजे बिल्डिंग A व B स्थित शिव जी मंदिर से एक लोटा जल चढ़ा कर भव्य कांवड़ यात्रा बाजे गाजे के साथ निकाली जाएगी जो बागेश्वर धाम मंदिर में पूरी होगी जहां स्वल्पाहार की व्यवस्था भी रहेगी, अतः सभी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसका लाभ लेवें।

बधाई देने वालों में महावीर ग्रुप के चेयरमेन विनोद बोहरा भी शामिल हैं,उनके साथ ही दिलीप गोलछा, सुशील माहेश्वरी, राजेश डागाअतुल चोपड़ा,अशोक अग्रवाल,सारंग पहाड़े, गोविंद मलानी,राहुल कोठारी, विशाल शर्मा, परेश पटेल, राजेश गुप्ता अग्रहरि,रतन पटेल, कुणाल शर्मा, अंकुर जैन, ललित सांखला, दिलीप सांखला, दिनेश बगानी, विनय बिंदल, टीकम पारख, श्याम अग्रवाल, विनय गोयल, मनोज चितलांगया, कमल किशोर साहू, संजय गुप्ता,अक्षय सांखला राजू सांखला, नरेश खोटले,हरीश गांधी, हर्ष मिठीया, हरीश रायचा,लालू सांखला सहित महिलाओं में दीप्ति बिंदल पिंकी माहेश्वरी रूपाली गांधी रितिका तिवारी कीर्ति अग्रवाल नीलम सोनी अर्पिता जेठानी मनीषा देवांगन, रुचि श्रीवास्तव विभा गुप्ता एकता खंडेलवाल के साथ अनेक लोग रहे।
यह जानकारी मनीष साहिता एवं योगेश कोटक द्वारा गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here