घुमका (नगर पंचायत)। घुमका क्षेत्र के किसानों को प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मुआवजा राशि न मिलने से किसानों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में किसानों ने राजेश श्यामकर के नेतृत्व में कलेक्टर से भेंट कर जल्द से जल्द बीमा राशि दिलाने की मांग की।
ज्ञात हो कि हाल ही में चना फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिले के विभिन्न क्षेत्रों के किसानों को डीबीटी (DBT) के माध्यम से बीमा राशि का भुगतान किया गया है। परंतु, घुमका क्षेत्र के किसानों को इस योजना के अंतर्गत अब तक एक रुपया भी प्राप्त नहीं हुआ है।
किसानों का कहना है कि यह स्थिति पिछले दो वर्षों से बनी हुई है। आसपास के गांवों के किसानों को बीमा राशि मिल चुकी है, लेकिन घुमका के किसान लगातार वंचित रह गए हैं।
इस मुद्दे को लेकर राजेश श्यामकर के साथ दिलीप पटेल, नोहेद्र सिन्हा, केशव वर्मा, नवीन लूनिया, नूनकरन दिलेश्वर वर्मा, गंगेश्वर वर्मा, पीतांबर निषाद, सौरभ सिंह, शैलेन्द्र वर्मा, लक्की साहू, राजेश वर्मा, फागू यादव सहित कई किसान DDA कार्यालय पहुंचे और अपनी समस्याएं रखीं।
DDA ठाकुर सर ने किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र ही मामले की जांच कर बीमा राशि दिलवाने का आश्वासन दिया है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द उन्हें उनकी फसल बीमा की पात्र राशि प्रदान की जाए, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।



