Home समाचार किशोर शर्मा को मिला राज्य का सर्वोच्च शिक्षक सम्मान, राजभवन में राज्यपाल...

किशोर शर्मा को मिला राज्य का सर्वोच्च शिक्षक सम्मान, राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका के हाथो हुए सम्मानित…

68
0

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”) खैरागढ़ : राजभवन सचिवालय में महामहिम राज्यपाल रमेन डेका के कर कमलों द्वारा व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, शिक्षा सचिव सिध्दार्थ कोमल परदेशी, लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर के संचालक गण व अधिकारी, राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद रायपुर के संचालक आई ए एस ऋतु राज़ रघुवंशी के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारी सहित राज्य स्तर के अधिकारी व सांसद और विधायक की गरिमामयी उपस्थिति में राज्य का सर्वोच्च राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार का आयोजन शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार 5 सितम्बर को राजभवन रायपुर में किया गया ।

इस पुरस्कार के प्राप्तकर्ता खैरागढ़ -छुईखदान -गंडई जिले से किशोर शर्मा प्रधान पाठक माध्यमिक शाला बैहाटोला और राजेश प्रजापति प्राथमिक शाला प्रधान पाठक मरत कठेरा का चयन हुआ है,जिन्हें राज्यपाल द्वारा मोमेन्टो , श्रीफल और शाल देकर उनके शिक्षकीय जीवन मे बच्चों और शाला के अभूतपूर्व उत्थान में किये गए उपलब्धियों के स्वरूप प्रदान किया गया है । मंचीय उद्बोधन से राज्यपाल पुरस्कृत किशोर शर्मा के शिक्षकीय जीवनवृत के बारे में बताया कि यह पुरस्कार शाला और बच्चों के प्रति समर्पण और बदलाव सहित अनेक नवाचार , नईशिक्षा 2020 के अनुरूप शिक्षा प्रणाली को आत्मसात कर उनको अपने शाला में लागू कर शिक्षा को खेल,कला और अन्य गतिविधियों कराकर आनंददायक शिक्षा प्रदान करने पर प्राप्त हुआ है।

उन्होंने अनेक नवाचार शाला में किये जिसमें तोला-मोला, चित्र विधि, प्रशोत्तर विधि सहित कला के माध्यम से शैक्षिक विकास आदि किये है। ज्ञात हो कि इनके नवाचार कार्यो से ही छत्तीसगढ़ के शालाओं में बेगलेस की शुरूआत हुई है । इनके शाला के बच्चे लगातार राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल होते आ रहे है,जिसमें बच्चों को बारहवीं कक्षा तक प्रत्येक माह एक हजार की राशि मिलती है साथ ही प्रयास आवासीय विद्यालय में भी यहाँ के बच्चे का चयन हुआ है,जो अभी बिलासपुर और रायपुर के शालाओं में अध्ययनरत है।

खेल के क्षेत्र में भी यहाँ के बच्चे जिला और राज्य स्तर तक अपनी प्रतिभा का जौहर दिखा चुके है,साथ ही योग में अंतरजिला, संभाग स्तर तक योग कौशल का प्रदर्शन किये है।
शाला में नवाचार के क्रम में देश-विदेश के विषय विशेषज्ञों जिसमें दिल्ली, कलकत्ता, बेंगलोर, मद्रास, मुम्बई, रायपुर, रायगढ़, भिलाई और भोपाल
को आमंत्रित कर अलग-अलग तकनीकी ज्ञान के साथ जीवन कौशल जैसे विषयों की कार्यशाला आयोजित कर बच्चों को लाभ दिलाये है।

विदेशी मेहमान इजराइल से आमंत्रित चंचल बंगा ने अभिनय आधारित शिक्षा को बहुत ही सरल तरीको से शिक्षण पद्धति से अवगत कराया गया है । शाला के बच्चे जिसे पाठों में जिन लेखकों व कवियों के नाम पढ़ते है और सुनते है,उन्हें भी नवाचार के तहत शाला आमन्त्रित कर कार्यशाला आयोजित कर मिलिए मूर्धन्य लोगो से कार्यक्रम में रूबरू हो चुके हैं ।

अंतरराष्ट्रीय मानव संगठन द्वारा भी इनके शाला को सम्मानित कर चुके है सी एम राइज विद्यालय बोलेगांव लांजी के बच्चे और शिक्षकों द्वारा नवाचार और कला गतिविधियों से प्रभावित होकर माध्यमिक शाला बैहाटोला में शैक्षणिक भ्रमण कराया गया है ।। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत अनेक विधाओं पर नवाचार करने पर राज्य का सर्वोच्च शिक्षक पुरस्कार प्राप्त हुआ है ।

स्कूल भवन नही, बल्कि उसके अंदर क्या पढ़ा रहे है ये महत्वपूर्ण है : डेका
राजभवन समारोह में राज्यपाल डेका ने कहा नवाचार शिक्षा से ही बदलाव आता है , हमारे शिक्षक अध्यापन के लिए नए प्रयोग कर रहे है,समय के साथ शिक्षण विधि अपनाना चाहिए ।

स्कूल भवन नही, बल्कि उसके अंदर क्या पढ़ा रहे है,ये महत्वपूर्ण है।। साथ ही अपने शिक्षकीय जीवन के अनुभवों को सदन के समक्ष रखे ।
शिक्षक ही राष्ट्रभक्त नागरिक देते है : विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा शिक्षक ही सच्चे राष्ट्र निर्माता होते है । शिक्षा विकास का मूल मंत्र है और इसके बिना जीवन अधूरा है। शिक्षक ही राष्ट्रभक्त नागरिक देते है,जो आगे चलकर समाज और राष्ट्र की उन्नति में योगदान देते है।

नई शिक्षा निति शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी होगी – गजेंद्र यादव
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने से प्रदेश में शिक्षा का स्तर आने वाले समय मे और बेहतर होगा ।।सभी पुरस्कृत शिक्षको को बधाई सहित आगामी राज्य पुरस्कारों की घोषणा की ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here