Home छत्तीसगढ़ तीन साल का हुआ जिला, दो साल से भूल रहा प्रशासन, आनन...

तीन साल का हुआ जिला, दो साल से भूल रहा प्रशासन, आनन फानन में हुआ आयोजन, फीके जश्न पर भड़के नेता…

50
0

00 बुधवार को खैरागढ़ छुईखदान गंडई 03 वर्ष का हो गया, भुला प्रशासन,
00 प्रथम वर्षगांठ पर ही हुआ था आयोजन राजा फतेह सिंह खेल मैदान में, 00 उसके बाद सरकार बदलते ही 02 वर्षों से भुल रहा प्रशासन
00 मिडिया कर्मियों ने जिले की वर्षगांठ की दिलाई याद, प्रशासन को , 00 आनन फानन में शाम को हुआ आयोजन, 00 राष्ट्रपिता और छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”)
खैरागढ़. : नगरपालिका चुनाव के बाद विधानसभा उपचुनाव में किया गया वादा विधानसभा वासियों को सन् 2022 के विधानसभा चुनाव जितने के तुरंत बाद खैरागढ़ छुईखदान-गंडई को जिला बनाने की घोषणा कि थी। उसके बाद 03 सितंबर को भारी बारिश के बीच वो यह वही तारीख है जब तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उपचुनाव के दौरान जनता से किया वादा निभाते हुए खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को नया जिला बनाने की घोषणा के बाद खैरागढ़ के राजा फतेह सिंह खेल मैदान में उपस्थित जनता-जनार्दन को खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले की बागडोर सौंपी थी। यह लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग थी जिले की घोषणा के साथ ही पूरा अंचल जश्न में डूब गया था। लेकिन तीन साल बाद, जिले के स्थापना दिवस का हाल यह रहा कि अफसर भूल बैठे और आनन-फानन में आयोजित कार्यक्रम फीका साबित हुआ।


प्रशासन की लगातार दूसरी बार लापरवाही भूले जिले की स्थापना दिवस को जिले बनाने के बाद प्रथम स्थापना दिवस को छोड़कर। पिछले वर्ष 2024 में भी जिला प्रशासन ने कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया था। तब शाम को विधायक यशोदा वर्मा और कांग्रेस नेताओं अलग से छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्थापना दिवस मनाया था और प्रशासन व भाजपा सरकार पर लापरवाही के आरोप लगाए थे। इस बार सन् 2025 में भी वही स्थिति दोहराई गई।

मिडिया कर्मियों के याद दिलाने के बाद प्रशासन ने आनन-फानन में किया आयोजन
जिला बनने के तीसरे स्थापना दिवस पर बुधवार को कलेक्टर कार्यालय में ही छोटा सा कार्यक्रम रखा गया।।इसकी जानकारी भी अचानक मिडिया कर्मियों से मिलने पर हुई।। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई।

इसके बाद सभाकक्ष में विचार-विमर्श का दौर चला।
मुख्य अतिथि के रूप में विधायक यशोदा वर्मा उपस्थित रही। जनपद अध्यक्ष राजेश्री शैलेन्द्र त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष तारकेश्वर शाह खुसरो, कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल, डीएफओ पंकज राजपूत,संयुक्त कलेक्टर सुमन राज, नगर पंचायत उपाध्यक्ष गंडई श्यामपाल ताम्रकार, विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन,अरुण भारद्वाज, पार्षद अजय जैन,रूपेंद्र रजक, शैलेन्द्र त्रिपाठी ,विशेसर दास साहू सहित मिडिया कर्मियों,जनप्रतिनिधि,अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

नेताओं ने साधा निशाना विधायक यशोदा वर्मा ने कहा “यह जिला कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार की देन है। आज जो भी विकास कार्य हो रहे हैं, उनका श्रेय कांग्रेस को जाता है।
अफसोस है कि बात है कि प्रशासन और भाजपा प्रतिनिधि स्थापना दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन को भूल गए। इसलिए यह कार्यक्रम फीका रह गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष तारकेश्वर शाह खुसरो शाह ने प्रशासन पर छुईखदान और गंडई की अनदेखी का आरोप लगाया और वहां भी सरकारी दफ्तर खोलने की मांग की।।वहीं जनपद अध्यक्ष राजेश्री शैलेन्द्र त्रिपाठी ने कहा“जिला कांग्रेस ने बनाया जरूर है, लेकिन उसे संवारने का काम हमारी सरकार कर रही है। आने वाले वर्षों में जिले का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा।
कलेक्टर इंद्रजीत चंद्रवाल ने स्वीकार किया कि कार्यक्रम अचानक हुआ और आश्वासन दिया कि अगले साल से स्थापना दिवस वृहद स्तर पर मनाया जाएगा।

जिला महोत्सव का सुझाव
कार्यक्रम में मौजूद कुछ लोगों ने यह भी सुझाव दिया कि आने वाले वर्षों में जिला स्थापना दिवस को केवल सरकारी आयोजन तक सीमित न रखकर, जनभागीदारी के साथ ‘जिला महोत्सव’ के रूप में मनाया जाए।। उनका कहना था कि इससे न केवल इतिहास को संजोया जा सकेगा बल्कि जिले की संस्कृति और पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here