शिक्षक समाज निर्माण की आधारशिला : कलेक्टर,
03 शिक्षकों को शिक्षा दिप, 06 को शिक्षा दूत और 40 शिक्षकों को रजत जयंती पर प्रशस्ति पत्र, शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया,
(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”)
खैरागढ़ : शिक्षक दिवस पर जिले में आयोजित गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह में 49 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इनमें 3 शिक्षकों को शिक्षा दीप सम्मान, 6 को शिक्षा दूत सम्मान और शेष 40 शिक्षकों को रजत जयंती पर प्रशस्ति पत्र, श्रीफल व शाल भेंटकर सम्मानित किया गया।
माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती, छत्तीसगढ़ महतारी और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा रहीं, वहीं अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने की। इस अवसर पर कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रावल, जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य व सभापति घम्मन साहू,नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष राजेश्री शैलेन्द्र त्रिपाठी, जनपद उपाध्यक्ष लखन साहू,दिशा समिति के सदस्य भागवत शरण सिंह, आलोक श्रीवास शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, निलांबर वर्मा, तरूण सिंह , शैलेन्द्र त्रिपाठी, शशांक ताम्रकार अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति पदुमलाल पन्नालाल बक्शी स्कूल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
अतिथियों का स्वागत और सांस्कृतिक प्रस्तुति
अतिथियों का स्वागत जिला शिक्षा अधिकारी लालजी द्विवेदी, खंड शिक्षा अधिकारी नीलम राजपूत खैरागढ़, रमेंद्र डेडसेना खंड शिक्षा अधिकारी छुईखदान, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी के एल अमेला तथा प्राचार्य डॉ. कमलेश्वर सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया। कन्या शाला की छात्राओं ने राष्ट्रगीत और देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।
शिक्षकों की भूमिका पर बल
कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रावल ने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की नींव हैं।। वे केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि ईमानदार और जिम्मेदार नागरिक भी तैयार करते हैं।। विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि समाज और राष्ट्र की प्रगति का श्रेय हमेशा एक अच्छे शिक्षक को जाता है।। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति के जिवन मे गुरू की अमिट छाप होती हैं और उन्ही के आदर्शों पर चलकर हम आगे बढ़ते हैं।
सामूहिक भोज और आभार प्रदर्शन
कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता अखिलेश श्रीवास्तव और शिक्षक दुर्गेश वर्मा ने किया। समापन अवसर पर पीएम शक्ति योजना के अंतर्गत सामूहिक भोज का आयोजन हुआ।आभार प्रदर्शन प्राचार्य कमलेश्वर सिंह ने किया। इस अवसर पर सम्मानित शिक्षकों ने संकल्प लिया कि वे शिक्षा के माध्यम से समाज और राष्ट्र की सेवा में सदैव समर्पित रहेंगे।



