Home छत्तीसगढ़ विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय में पेश कर बाल संप्रेषण...

विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय में पेश कर बाल संप्रेषण गृह भेजा जाएगा….

57
0

*गणेश विसर्जन झांकी के दौरान हत्या करने वाले विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया गया, जिला केसीजी पुलिस टीम के व्दारा त्वरित कार्रवाई करते हुए किया गया गिरफ्तार

गणेश विसर्जन झांकी दाऊचौरा से जब निकाली तो दोनों साथ थे,

खैरागढ़ : शहर में विराजमान गणेश पंडालो में शनिवार को अनंत चतुर्दशी पर होम हवन कर रविवार 07 सितंबर की रात को 03 रे वर्ष गणेश विसर्जन झांकी का आयोजन किया गया था और ‌रात्री 08 बजे के आसपास गणेश विसर्जन झांकी राजा फतेह सिंह खेल मैदान बस स्टैंड पर से खैरागढ़ का राजा पहले निकाली और उसके पिछे पूरे शहर की गणेश विसर्जन झांकी निकाली।।जो रात भर शहर के गली मोहल्ले से झांकी और गणेश विसर्जन का दौर जारी था।।
*रातभर गणेश विसर्जन झांकी में डीजे की धुन पर थिरकते रहे युवक युवतियां*
सभी युवा अपने अपने गणेश विसर्जन झांकी में टोली बनाकर कर डीजे के धुन पर डांस कर रहे थे और रातभर माहौल पूरे नगर में भक्तिमय बना हुआ था और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग अपने परिवार सहित गणेश विसर्जन झांकी देखने आए थे।।
रातभर गणेश विसर्जन झांकी निकाली ,उस झांकी में दाऊचौरा गणेशोत्सव समिति द्वारा भी गणेश विसर्जन झांकी निकाली गया थी ।। * *सुबह सुबह हुई दर्दनाक हादसा,पूरे शहर में सनसनी फ़ैल गई*
झांकी नगर के मार्गो से होते हुए,ईतवारी बाजार से मेन रोड होते हुए विसर्जन के सभी गणेश प्रतिमा दाऊचौरा स्थित रपटा नदी में विसर्जित होना था, नदी के कुछ दूर पहले विसर्जन के पूर्व सोमवार 08 सितंबर 2025 को प्रातः लगभग 05.00 से 05.30 बजे के बीच सांस्कृतिक भवन के सामने, मेन रोड तुरकारी पारा, खैरागढ़ पहुंचे ही थे।। कि इस दौरान दाऊचौरा गणेश विसर्जन में दीपक यादव, पिता रमेश यादव,21 वर्ष एवं मोहल्ले के लोग झांकी के पास नृत्य कर रहे थे।। उसी समय (दाऊचौरा निवासी ) विधि से संघर्षरत बालक ने पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के कारण अपने ही साथी दीपक यादव (दाऊचौरा निवासी)की हत्या करने के उद्देश्य से उसके पीठ, दोनों भुजाओं तथा बगल में पीछे से लगातार चाकू से प्राणघातक वार कर मौके से फरार हो गया।

*चाकू बाजी से घायल युवक को तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया,उपचार के दौरान मौत*
घायल दीपक यादव को वहां पर उपस्थित लोगों के द्वारा मोटरसाइकिल से सिविल अस्पताल, खैरागढ़ ले जाया गया।। जहाँ उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

*एसपी लक्ष्य शर्मा के निर्देश पर केसीजी पुलिस टीम के व्दारा त्वरित कार्रवाई, हत्या का आरोप को किया गया गिरफतार*
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना खैरागढ़ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा के निर्देश पर त्वरित रुप से कार्यवाही करते हुए ,विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।। *विधी से संघर्षरत बालक के पुलिस पूछताछ में हत्या करना स्वीकार किया गया

हत्या के आरोपी बालक के व्दारा पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने पर उसे विधि अनुसार किशोर न्यायालय में पेश कर बाल संप्रेषण गृह भेजा जाएगा।। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 437/25,धारा 103(1)BNS के तहत् अपराध दर्ज किया गया है ।

*गणेश विसर्जन झांकी कार्य में लापरवाही करने वाले दो प्रधान आरक्षक निलंबित* इधर इस मामले में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ एसपी लक्ष्य शर्मा के व्दारा कार्रवाई किया गया है।। बताया गया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद भी इन कर्मचारियों के व्दारा लापरवाही बरती गई।।इस कारण से दो प्रधान आरक्षक क्षेत्रपाल पैकरा और लक्ष्मण श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया है।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here